फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Electricity pole in Timarpur falls due to storm, supply interrupted

तिमरपुर में विद्युत पोल पर गिरी पेड़ की शाखा, विद्युत आपूर्ति बाधित

Sat, 14 Dec 2019 12:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 14 Dec 2019 12:45 AM IST
विज्ञापन
Electricity pole in Timarpur falls due to storm, supply interrupted
नजीबाबाद क्षेत्र में वर्षा से गेहूं की फसल प्रभावित। - फोटो : NAZIBABAD
मंडावर। बृहस्पतिवार रात आंधी के साथ आई बारिश से गांव तिमरपुर में एक पेड़ की शाखा टूटकर विद्युत पोल पर गिर गई। इससे लगभग 15 घंटे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रही। लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। क्षेत्र में कई जगह पर बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हुई। इससे मौसम में ठंडक बढ़ गई।
विज्ञापन

बिजनौर-हरिद्वार मार्ग पर गांव तिमरपुर स्थित विद्युत उपकेंद्र से एक दर्जन से भी अधिक गांवों को आपूर्ति की जाती है। बृहस्पतिवार रात अचानक आई आंधी के साथ बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। जगह-जगह पेड़ और पेड़ों की शाखाएं गिरने से मार्ग बाधित हो गया। गांव तिमरपुर में सड़क किनारे एक विद्युत पोल पर अचानक पेड़ की शाखा टूटकर गिरने से पोल टूट गया। इससे करीब करीब 15 घंटे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रही। जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

क्षेत्र में कई स्थानों पर ओलावृष्टि भी हुई। इससे मौसम में ठंडक बढ़ गई। ग्रामीण संजय कुमार, सुंदर सिंह, मोनू, योगेश कुमार ने बताया कि सड़क किनारे काफी सूखे पेड़ खड़े हैं, जो कि हवा के साथ टूटकर विद्युत लाइन पर टूटकर गिर जाते हैं। कई बार सूखे पेड़ कटवाने के लिए वन विभाग के अधिकारियों को अवगत कराया गया है, लेकिन इस ओर अफसर ध्यान नहीं दे रहे हैं। विद्युत उप केंद्र के जेई दीपक कुमार के अनुसार विद्युत व्यवस्था में सुधार कराने के लिए टीम लगाई गई है। शीघ्र ही विद्युत आपूर्ति सुचारु करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed