{"_id":"603d36a28ebc3ec8be55572c","slug":"electricity-corporation-started-ots-bijnor-news-mrt527863931","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युत निगम ने शुरू की ओटीएस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्युत निगम ने शुरू की ओटीएस
विज्ञापन
विद्युत निगम ने शुरू की ओटीएस
बिजनौर/चांदपुर। बिजली उपभोक्ताओं के लिए अच्छी खबर है। शासन ने घरेलू व निजी नलकूप के बकाएदार उपभोक्ताओं के लिए एकमुश्त समाधान योजना का एलान कर दिया है। योजना का लाभ शहरी व ग्रामीण उपभोक्ताओं को मिलेगा। इसके लिए पंजीकरण शुरू हो गया है। पंजीकरण की आखिरी तारीख 15 मार्च है।
निगम का घरेलू व शहरी उपभोक्ताओं पर करोड़ों रुपये बकाया है। शासन ने बकाया राजस्व वसूली बढ़ाने के लिए एक मुश्त समाधान योजना लागू कर दी है। बकाएदारों को सरचार्ज पर 100 प्रतिशत छूट मिलेगी। एसडीओ राहुल गौतम ने बताया कि एक मुश्त समाधान योजना के बारे में पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक ने निर्देश जारी कर दिए हैं। योजना एक मार्च से 31 मार्च तक है। इसके लिए बकाएदार को 15 मार्च तक पंजीकरण कराना होगा। योजना का लाभ जनवरी 2021 तक के बकाए पर मिलेगा।
वहीं चांदपुर के अधिशासी अभियंता अजय कुमार ने बताया कि ओटीएस योजना में पंजीकरण 15 दिनों के लिए खुले हैं। उपभोक्ता को अपने मूल धनराशि का 30 प्रतिशत जमा कराते हुए पंजीकरण कराना होगा। पंजीकरण के बाद बकाया राशि जमा करने पर जनवरी 2021 तक का ब्याज माफ हो जाएगा। पंजीकरण कार्यालय अधिशासी अभियंता, उपखण्ड अधिकारी, विभाग के काउंटर, जनसेवा केंद्र व विभाग की वेबसाइट पर होंगे। उन्होंने बताया कि खंड में घरेलू व निजी नलकूप श्रेणी के 17000 से अधिक ऐसे उपभोक्ता हैं जिनकी धनराशि दस हजार से अधिक है।
विज्ञापन
ऐसे होगा रजिस्ट्रेशन
बकाएदार को एक मुश्त समाधान योजना का लाभ लेने के लिए पंजीकरण कराना जरूरी है। पंजीकरण अधिशासी अभियंता व एसडीओ दफ्तर के साथ सीएससी पर कराया जा सकता है। उपभोक्ता स्वयं भी निगम की वेबसाइट Uwww.upenergy.in पर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। पंजीकरण कराने के बाद 31 मार्च तक पैसा जमा हो सकता है।