फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Electricity Corporation owes 24 crores on Basic Education Department

बेसिक शिक्षा विभाग पर विद्युत निगम का 24 करोड़ बकाया

Thu, 01 Jul 2021 12:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jul 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
Electricity Corporation owes 24 crores on Basic Education Department
बेसिक शिक्षा विभाग पर विद्युत निगम का 24 करोड़ बकाया
विज्ञापन

धामपुर। सरकारी विभागों में विद्युत निगम का सबसे ज्यादा बकाया बेसिक शिक्षा विभाग पर है। बेेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों को बार-बार निगम की ओर से नोटिस जारी कर बकाया को जमा कराने का आग्रह किया जा रहा है। जिले के सभी प्राइमरी और जूनियर हाईस्कूलों पर करीब 24 करोड़ रुपया बकाया है। जबिक धामपुर सर्किल में दस करोड़ बकाया कई सालों से चला आ रही है।
धामपुर सर्किल के एसई एसके अग्रवाल का कहना है कि सरकार की ओर से बिजली की बकाया को जमा करने को काफी दबाव बनाया जा रहा है। धामपुर सर्किल में करीब 80 टीमें बकाया जमा करने और जमा न करने वालों के बिजली कनेक्शनों को काटने में लगी हैं। कोरोना संक्रमण के चलते निगम की ओर से एक जून से यह अभियान चलाया गया है। अब तक धामपुर सर्किल में करीब 17 हजार लोगों के बकाया जमा न करने पर कनेक्शनों को काटा जा चुका है।
विज्ञापन

निगम का सबसे ज्यादा बकाया बेसिक शिक्षा विभाग पर है। समूचे जनपद के स्कूलों पर करीब 24 करोड़ रुपया बकाया है। धामपुर सर्किल में दस करोड़ से ज्यादा बकाया है। इस बकाया को जमा कराने के लिए बार-बार नोटिस जारी किए जा रहे हैं। बाकी और विभागों का बकाया बिल समय से जमा हो रहा है। सर्किल में साठ हजार ऐसे उपभोक्ता है, जिन्होंने कनेक्शन लेने के बाद एक बार भी बकाया जमा करने का प्रयास नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed