{"_id":"5f7f610c8ebc3e9bea14e261","slug":"electrical-employees-beaten-up-in-sleep-bijnor-news-mrt505194841","type":"story","status":"publish","title_hn":"नींदडू़ में विद्युत कर्मचारियों से मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नींदडू़ में विद्युत कर्मचारियों से मारपीट
विज्ञापन

नींदडू़। पुलिस ने बिजली बिल जमा नहीं करने के चलते कनेक्शन काटने से नाराज उपभोक्ता ने विद्युत उपकेंद्र कार्यालय में कर्मचारियों के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए मारपीट की। विद्युत कर्मचारियों की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
बुधवार को नींदडू़ विद्युत उपकेंद्र के कर्मचारियों ने बिल जमा न करने वाले उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गए। इससे नाराज एक उपभोक्ता ने उपकेंद्र कार्यालय में हंगामा किया और वहां मौजूद कर्मचारियों के साथ मारपीट कर दी। उपकेंद्र के प्रभारी अवर अभियंता हरेंद्र कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि अपराह्न करीब डेढ़ बजे विद्युत कर्मचारियों ने इस्लामिया मस्जिद के पास बिजली का बिल जमा नहीं करने वाले कुछ उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे थे। मोहम्मद कासिम पर रुपये 28897 रुपये का बिल बकाया होने पर कनेक्शन काट दिया। इससे नाराज कासिम ने कर्मचारी सोनू कुमार एवं संविदा कर्मी मेघराज सिंह के साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट की। उस समय कार्यालय में संजीव कुमार एसएसओ, नदीम, सचिन, मोंटी, विनोद , राजपाल सिंह आदि मौजूद थे। जेई ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ गाली गलौज, मारपीट व सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने की धाराओं के तहत कार्रवाई की मांग की। घटना के बाद विद्युत कर्मियों ने शाम सात बजे से आठ बजे तक विद्युत सप्लाई बाधित कर घटना पर रोष व्यक्त किया। बृहस्पतिवार को नींदडू़, ढक्का कर्मचंद, नहटौर, बसावनपुर समेत क्षेत्र के नौ बिजली घरों से संबंधित एसडीओ, अवर अभियंता, टीजीटू और संविदाकर्मी थाने पहुंचे तथा रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस ने कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार व मारपीट का मुकदमा दर्ज कर आरोपी मोहम्मद कासिम को नींदडू़ से गिरफ्तार कर लिया।