फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Elections will not go wrong: DM

बख्शे नहीं जाएंगे चुनाव में गड़बड़ी करने वाले

Thu, 14 Mar 2019 11:48 PM IST
Deepak Sharma अमर उजाला ब्यूरो/बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो/बिजनौर Published by: Deepak Sharma Updated Thu, 14 Mar 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
Elections will not go wrong: DM
बिजनौर के सेंट मेरी स्कूल में लोकसभा चुनाव की तैयारी की बैठक को संबोधित करते एसपी संजीव त्यागी। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम अटल कुमार राय और एसपी संजीव त्यागी ने अधिकारियों से मतदान केंद्रों की कमियों को पूरा करने और लाइसेंसी शस्त्रों को जल्द से जल्द जमा कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सेंट मेरी में हुई बैठक में सहायक रिटर्निंग ऑफिसर, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट प्रथम, द्वितीय, डिप्टी कलेक्टर आदि के साथ बैठक में डीएम ने कहा कि लोकसभा चुनाव निष्पक्ष और भयमुक्त वातावरण में कराना है। सभी सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेट अपने क्षेत्र में छह बिंदुओं पर निरीक्षण कर बूथों पर पाई गई कमियों की सूचना तत्काल    उपजिला निर्वाचन अधिकारी के माध्यम से जिला निर्वाचन   अधिकारी को सूचना दें। असामाजिक तत्वों के खिलाफ गुंडा एक्ट लगाया जाए। अवैध असलहा रखने वालों, अवैध शराब का कारोबार करने वाले और असामाजिक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। निर्वाचन आयोग द्वारा जारी हेल्प लाइन नंबर 1950 पर शिकायतों का निस्तारण करें।
विज्ञापन

एसडीएम, सीओ के नेतृत्व में हर थाने में शांति समिति की बैठक हो। कोई भी अधिकारी या कर्मचारी जिला मुख्यालय नहीं छोड़ेगा। कोई भी चुनाव ड्यूटी कटवाने की न सोचे। ऐसा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी। एसपी ने कहा कि होली और निर्वाचन में पूरी तरह मुस्तैद रहें। अवैध शराब की बिक्री किसी भी हालत में न हो। इस दौरान सीडीओ प्रवीण मिश्र, एडीएम प्रशासन विनोद कुमार गौड़, एडीएम वित्त एवं राजस्व अवधेश मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि निर्वाचन आयोग को हिस्ट्रीशीटर, घोषित भगोड़ा, फरार अपराधियों, अन्य अवांछित श्रेणी के लोगों के पास शस्त्र उपलब्ध होने की सूचना प्राप्त हुई है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी द्वारा सामान्य श्रेणी के शस्त्र धारकों के समस्त प्रकरणों में विशेष ध्यान देते हुए गुण दोष के आधार पर निरस्तीकरण/जमा कराए जाने के निर्देश दिए गए हैं। आवश्यकतानुसार विशेष प्रकरणों को जनपद स्तर पर स्क्रीनिंग कमेटी गठित की गई है। इसमें एडीएम प्रशासन, एसपी देहात को नामित किया गया है। स्क्रीनिंग कमेटी संबंधित थानाध्यक्ष, सीओ, एसडीएम की संस्तुति रिपोर्ट के आधार पर निर्णय लेगी।


मतदाताओं को घरों से बुलाकर लाएंगी बुलावा टोली
बिजनौर में  पल्स पोलियो अभियान की तर्ज पर इस बार मतदाताओं को घरों से बुलाकर लाने के लिए मतदान के दिन बुलावा टोली तैनात रहेंगी। शिक्षण संस्थाओं में मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। विद्यालयवार पहले तीन स्थान प्राप्त करने वाली कलाकृतियों का जिला स्तर पर संकलन होगा। सबसे बेस्ट कलाकृति से मतदाता जागरूकता अभियान का प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में प्रचार-प्रसार कराया जाएगा।  पल्स पोलियो अभियान की अभूतपूर्व सफलता में विद्यालयों के बच्चों की बुलावा टोलियों की महत्वपूर्ण भूमिका       रही है। सीडीओ प्रवीण मिश्र के अनुसार चुनाव आयोग का जोर चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने पर है। इसके लिए मतदान के दिन मतदाताओं को घरों से बुलाकर लाने के लिए गांवों और शहरों में छात्र-छात्राओं की बुलावा टोली    तैनात रहेंगी। चुनाव आयोग के निर्देशों के अनुपालन में मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत माध्यमिक और    बेसिक शिक्षण संस्थाओं में कल्चरल एक्टीविटी होंगी। स्वीप कार्यक्रम के तहत प्रतियोगिताओं का प्रारूप तैयार       करने की जिम्मेदारी डीआईओएस दफ्तर को सौंपी गई है। प्रभारी डीआईओएस निशांत कुमार यादव के मुताबिक   शिक्षण संस्थाओं में मतदाता जागरूकता अभियान होली बाद 22 मार्च से शुरू होकर छह अप्रैल तक चलेगा।      स्कूलों का शेड्यूल बनाया गया है। इसके अंतर्गत पोस्टर, स्लोगन, प्रतियोगिताओं का थीम अधिकतम व नैतिक    मतदान है। प्रधानाचार्यों को हिदायत दी गई है कि वे थीम का चयन कर लें। छात्रों की जो कलाकृति प्रथम, द्वितीय, तृतीय होंगी। उन्हें राजकीय इंटर कॉलेज बिजनौर संकलित किया जाएगा। इसके बाद कला विशेषज्ञों की टीम     मतदाता जागरूकता की बेस्ट कलाकृति का चयन करेगी। इससे अभियान का प्रिंट व इलेक्ट्रानिक मीडिया में प्रचार प्रसार होगा। प्रदर्शन में छात्र और कॉलेज का नाम होगा। ब्लॉक स्तर पर नैतिक मतदान से जुडे़ नाटक, गीत व     रंगोली कार्यक्रम होंगे। स्कूलों से समय से तैयारी पूरी रखने को कह दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed