फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   election

सियासत के फंदे में प्रधानों की कुर्सी

Mon, 24 Aug 2015 11:38 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर Updated Mon, 24 Aug 2015 11:38 PM IST
विज्ञापन
बिजनौर। जिले में ग्राम प्रधानों की कुर्सी सियासत के चक्रवात में फंस गई है। जिले में करीब 50 से भी अधिक ग्राम प्रधान चुनाव नहीं लड़ पाएंगे। ये वे प्रधान हैं, जिनके खिलाफ ग्रामीणों की शिकायत पर जांच चल रही है। चुनाव आयोग के इस कोड से ग्राम प्रधानों की टेंशन बढ़ गई है।
विज्ञापन



त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में घमासान मचा हुआ है। फिलहाल आरक्षण की प्रक्रिया चल रही है, लेकिन बीच-बीच में चुनाव आयोग के नए-नए प्रावधान ग्राम प्रधानों की सांसें फुला रहे हैं। जिला पंचायत विभाग के अनुसार त्रिस्तरीय पंचायत में ऐसे जनप्रतिनिधि एवं मतदाता चुनाव लड़ने के लिए योग्य नहीं होंगे, जिन पर ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत या जिला पंचायत के साथ-साथ किसी भी तरह का टैक्स बकाया है।
विज्ञापन


इसके अलावा जांच के घेरे में आने वाले ग्राम प्रधान भी चुनाव लड़ने के लिए योग्य नहीं होंगे। जिले में इस तरह के करीब पचास से भी अधिक ग्राम प्रधान है, जिनकी जांच चल रही है या फिर वे निलंबित भी हो चुकी है। फिलहाल ग्रामीण क्षेत्रों में विपक्षी खेमे के व्यक्ति भी चुनाव आयोग के कोड को लेकर पूरी तरह से सक्रिय हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्राम प्रधानों के खिलाफ पहले जहां प्रतिमाह करीब आठ से दस शिकायतें आ रही थीं, वहीं अब इनकी संख्या पंद्रह तक पहुंच गई है। पिछले बीस दिनों में ही बारह ग्राम प्रधानों के खिलाफ शिकायत आ चुकी है। शिकायतों पर जांच की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है।

ग्रामीण आरटीआई के तहत सूचना लेने के बाद प्रधान की पुख्ता शिकायत जिला पंचायत राज विभाग एवं डीएम से कर रहे हैं। जिला पंचायत राज अधिकारी मनीष कुमार के अनुसार जिला पंचायत, क्षेत्र पंचायत या ग्राम पंचायत के बकाएदार व्यक्ति चुनाव नहीं लड़ पाएंगे। अगर किसी प्रधान के खिलाफ जांच चल रही है और वह जांच में दोषी पाया जाता है तो वह भी चुनाव नहीं लड़ पाएगा।

सज गए शहरों से सटे गांव
शहरों से सटी कॉलोनियों में ग्राम प्रधान का चुनाव निकाय की तर्ज पर लड़ने की तैयारी चल रही है। आवास विकास कॉलोनी, इस्लामपुरदास, तीमपुर, रशीदपुर गढ़ी से जुड़ी कॉलोनी, बकली, बख्शीवाला, आमदपुर पंचायत से जुड़ी कॉलोनियों में चुनाव की दस्तक साफ नजर आ रही है।


ज्यादातर कालोनियां होर्डिंग्स एवं पोस्टर से अटी पड़ी है। जगह-जगह बैनर लगे हुए हैं। शहर से सटे गांवों में प्रधान पद के चुनाव में जिले के बड़े-बड़े नेता रुचि ले रहे हैं। आवास विकास में तो कई दलों के बड़े नेता रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed