चुनावी रण: आज बिजनौर आएंगे हरियाणा के सीएम और रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी
पहले चरण का चुनाव बेहद नजदीक है। बिजनौर और नगीना लोकसभा सीट पर सभी दलों के दिग्गज चुनाव प्रचार में जुटे हैं। आज रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी और हरियाणा के सीएम नायब सैनी बिजनौर में जनसभा करेंगे।
विस्तार
पहले चरण का चुनाव प्रचार अब चरम पर पहुंच गया है। सभी दल अपने स्टार प्रचारकों को प्रचार के लिए बिजनौर भेज रहे हैं। आज हरियाणा के सीएम के साथ ही रालोद सुप्रीमो जयंत चौधरी बिजनौर में जनसभा को संबोधित करेंगे।
लोकसभा चुनाव को लेकर जनपद में सीएम योगी आदित्यनाथ तीन बार आ चुके हैं। आज हरियाणा के सीएम नायाब सिंह सैनी और रालोद के अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह की नुमाइश ग्राउंड में सभा होगी।
चुनावी सभा के लिए रविवार को तैयारियां जोरों पर चलती रहीं। बता दें कि आज सोमवार को ये दोनों नेता मतदाताओं को साधने का काम करेंगे।
जनसभा के चलते रविवार को पुलिस अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था एवं अन्य बिंदुओं पर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।