Bijnor News: मधुमक्खी के काटने से बुजुर्ग किसान की मौत, परिवार में मचा कोहराम
Bijnor News : बिजनौर में मधुमक्खी के काटने से एक बुजुर्ग किसान की मौत हो गई। किसान की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिजनौ में चांदपुर थाना क्षेत्र के गांव थुरैला निवासी किसान की मधुमक्खी के काटने से इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
गांव थुरैला निवासी किसान शीशपाल सिंह (82) रविवार को अपने खेत पर गन्ने की छुलाई करने गए थे। परिजनों ने बताया कि खेत पर मधुमक्खी का छत्ता शीशपाल को चिपट गया। मधुमक्खी के काटने से किसान की हालत बिगड़ गई। काफी समय बाद जब परिजनों को पता लगा तो परिजन उन्हें चांदपुर एक अस्पताल लेकर आए, जहां चिकित्सकों ने मेरठ के लिए रेफर कर दिया।
यह भी पढ़ें: Mission 2024: सपा-कांग्रेस गठबंधन इस सीट पर बना रहा नए समीकरण, SP का ये प्लान बिगाड़ देगा BJP का गणित
वहीं, मेरठ के एक अस्पताल में इलाज के दौरान सोमवार की रात्रि किसान की मौत हाे गई। किसान की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
यह भी पढ़ें: मेरठ में बड़ा हादसा: फैक्टरी का बॉयलर फटने से दो कर्मचारियों की मौत, तीन झुलसे, परिजनों में मचा कोहराम