{"_id":"60d4d00c8ebc3e2ee55f209d","slug":"eight-roads-will-be-constructed-at-a-cost-of-35-crores-dhampur-news-mrt544318796","type":"story","status":"publish","title_hn":"35 करोड़ की लागत से होगा आठ सड़कों का निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
35 करोड़ की लागत से होगा आठ सड़कों का निर्माण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
35 करोड़ की लागत से होगा आठ सड़कों का निर्माण
धामपुर। नगीना के बसपा सांसद गिरीश चंद्र की सांसद निधि से नगीना लोकसभा क्षेत्र में करीब 35 करोड़ की लागत से छह विकास क्षेत्रों में आठ सड़कों का निर्माण होगा। सांसद गिरीश चंद्र इन सड़कों के निर्माण के लिए मुख्य कार्यपालक अधिकारी उत्तर प्रदेश ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण लखनऊ को सहमति पत्र बीस जून को भेज दिया है।
सांसद गिरीश चंद्र ने बताया कि पीएमजीएसवाई योजना के तहत इन सभी सड़कों का चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण का कार्य होना है। इन सड़कों में कोतवाली विकासखंड में रायपुर सादात से ज्वाली तक करीब साढे़ पांच किमी, नहटौर विकास क्षेत्र में केएन मार्ग किमी 12 से मिर्जापुर तक करीब सात किमी, किरतपुर विकास क्षेत्र में किरतपुर अकबराबाद मार्ग किमी एक से पाडला तक पांच किमी, स्योहारा क्षेत्र में कासमपुर बीरू खालसा से मेवलामाफी होते हुए मकसूदपुर तक करीब छह किमी, धामपुर विकास क्षेत्र में शेरकोट से तिपरजोत तक करीब साढ़े आठ किमी, नूरपुर विकास क्षेत्र में डीए रोड किमी 16 से गोपालपुर मार्ग तक साढे़ आठ किमी, किरतपुर ब्लॉक में गुनियापुर से हमीदपुर मक्खन तक लगभग 8.300 किमी व किरतपुर विकास क्षेत्र में ही किरतपुर अकबराबाद मार्ग किलोमीटर एक से गांव चतरभोजपुर कुशल तक करीब आठ किमी लंबे मार्ग का निर्माण होगा। इसके लिए उन्होंने सहमति पत्र संबंधित विभाग के अधिकारी को प्रेषित कर दिया है। कहा है कि सड़कों का निर्माण कार्य मानक रूप होना चाहिए।