फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Eight lakh quintals of sugar did not get market

चीनी की बिक्री न होने से गन्ना मूल्य भुगतान बना चुनौती

Fri, 05 Mar 2021 11:02 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Mar 2021 11:02 PM IST
विज्ञापन
Eight lakh quintals of sugar did not get market
आठ लाख क्विंटल चीनी को नहीं मिला बाजार
विज्ञापन

नजीबाबाद। किसान सहकारी चीनी मिल में आठ लाख क्विंटल चीनी की ब्रिकी न होने से चीनी मिल के सामने गन्ना मूल्य का भुगतान करना चुनौती बन गया है।
किसान सहकारी चीनी मिल नजीबाबाद द्वारा उत्पादित चीनी का गत तीन पेराई सत्र से उठान न होने से गोदाम चीनी से भरे हैं। चीनी मिल के प्रधान प्रबंधक दानवीर सिंह ने बताया कि चीनी मिल के पास आठ लाख क्विंटल चीनी का भंडारण है। इसमें वर्ष 2018-19 पेराई सत्र की 25 हजार क्विंटल चीनी, 2019-20 पेराई सत्र की 4.50 लाख क्विंटल और वर्तमान पेराई सत्र की 3.10 लाख क्विंटल चीनी गोदाम में रखी हैं। शासन स्तर पर चीनी की बिक्री के प्रयास के बावजूद भी चीनी की बिक्री न होने से गन्ना मूल्य भुगतान प्रभावित हो रहा है। मिल ने छह दिसंबर 2020 तक का गन्ना मूल्य भुगतान किया है।

तकनीकी खराबी से दो घंटा ठप रही गन्ना पेराई
नजीबाबाद। पैनल में खराबी आने के कारण किसान सहकारी चीनी मिल की पेराई शुक्रवार को करीब दो घंटा प्रभावित हुई। चीनी के पैनल में शुक्रवार दोपहर लगभग डेढ़ बजे तकनीकी खराबी आने से चैन रुक गई। तकनीकी कर्मचारियों ने पैनल में आई खराबी को दूर किया। लगभग दो घंटे बाद पेराई शुरू होने से चीनी मिल प्रशासन और किसानों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed