फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Eid celebrated with simplicity, prayers performed in homes

सादगी से मनाई ईद, घरों में ही अदा की नमाज

Sat, 15 May 2021 12:13 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 15 May 2021 12:13 AM IST
विज्ञापन
Eid celebrated with simplicity, prayers performed in homes
सादगी से मनाई ईद, घरों में ही अदा की नमाज
विज्ञापन

बिजनौर। ईद का पर्व जिले भर में सादगीपूर्वक मनाया गया। मुस्लिमों ने कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए घरों में ही नमाज अदा की। सड़कों पर कोई भीड़ नहीं उमड़ी। फोन और सोशल मीडिया पर एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी। ईदगाह और मस्जिदों पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। कोरोना के खत्म होने और देश की तरक्की की दुआ की गई।
कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए घरों पर ही ईद की नमाज पालन करने का आह्वान किया गया था। पुलिस ने बृहस्पतिवार को इस अपील का पालन कराने को सख्ती दिखाते हुए मस्जिदों के बाहर ड्रोन कैमरे उड़ाए थे। इसका असर भी देखने को मिला। शुक्रवार को ईदगाह और मस्जिदों पर सुबह से ही भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया था, लेकिन कोई वहां नहीं आया। ईद पर मुस्लिमों ने घरों में ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए नमाज अदा की। कुछ मस्जिदों में पांच लोगों ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए नमाज अदा की।
विज्ञापन

काजी शहर काजी मोहम्मद माजिद अली ने भी अपने आवास पर ही नमाज अदा की। घरों में सभी ने एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी। शीर की मिठास और अन्य पकवानों का आनंद लिया गया। कुछ युवा ईद पर अपने साथियों के घर गए और मुबारकबाद दी। ईद पर जहां पहले मोहल्ला काजीपाड़ा और चाहशीरी में मेले जैसा माहौल रहता था इस बार सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। सुबह इक्का दुक्का लोग ही सड़कों पर दिखाई दिए। सड़कों पर सन्नाटा ही पसरा रहा। एक दूसरे को फोन करके या सोशल मीडिया से एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी गई। शहर काजी ने कहा कि कोरोना को सावधानी बरकतर ही हराया जा सकता है। सभी अपनी और अपने परिवारों की सुरक्षा के लिए पूरी एहतियात बरतें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed