फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Efforts to protect forests from fire begin, control burning begins

Bijnor News: वनों को आग से बचने की कवायद शुरू, कंट्रोल बर्निंग बनानी शुरू

Tue, 13 Feb 2024 10:53 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Feb 2024 10:53 PM IST
विज्ञापन
Efforts to protect forests from fire begin, control burning begins
कार्बेट टाइगर रिजर्व की कालागढ़ रेंज में सूखासोत में कंट्रोल बर्निंग के तहत जलती आग। स्रोत-संवा
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कालागढ़। मौसम के बदलते मिजाज के साथ ही कार्बेट टाइगर रिजर्व की कालागढ़ रेंज के वनों में वन विभाग ने कंट्रोल बर्निंग बनानी शुरू कर दी है। इसके तहत सूखी पत्तियों और झाड़ियां को जलाया जा रहा है।
इन दिनों कार्बेट टाइगर रिजर्व के वनों में वन विभाग में फायर सीजन शुरू किया है। इसके चलते वनों में पेड़ों के नीचे सूखी पत्तियों एवं झाड़ियां का फुकान किया जा रहा है। मंगलवार को केंद्रीय कॉलोनी के सूखासोत, रामगंगा बाजार के पीछे व केंद्रीय कॉलोनी चौड़ की सीमा पर आग लगाई गई। तेज हवा के कारण अग्नि ने विकराल की धारण कर लिया। इसकी वजह से केंद्रीय कॉलोनी क्षेत्र में धुआं फैल गया।
विज्ञापन

छोटे छोटे टुकड़ों में लगाई जा रही आग
तारागढ़ रेंज के वन क्षेत्र अधिकारी नंदकिशोर रूवाली ने बताया कि यह आग गर्मियों के मौसम में वन एवं वन संपदा को आज से बचने के लिए लगाई जा रही है। वनों में फायर लाइन का कटान कर लिया गया है। सूखी पत्तियों और झाड़ियां को जलाया जा रहा है। इसके लिए तीन से चार एकड़ तक का क्षेत्र चिह्नित कर जलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है कंट्रोल बर्निंग?
वन क्षेत्राधिकारी के अनुसार वनों को आग से बचने के लिए सूखी पत्तियों को जलाकर कुछ स्थान खाली कर लिया जाता है। इसे कंट्रोल बर्निंग कहते हैं। गर्मियों में आग लगने के मौसम में आग पूरे वनों में नहीं फैल पाती। इससे वनों को आग से बचा लिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed