{"_id":"624de4a1d9ab374d7c0de686","slug":"education-department-came-forward-to-help-in-vaccination-bijnor-news-mrt583464644","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीकाकरण में मदद के लिए आगे आया शिक्षा विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीकाकरण में मदद के लिए आगे आया शिक्षा विभाग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीकाकरण में मदद के लिए आगे आया शिक्षा विभाग
बिजनौर। जिले में 12 से 14 साल तक के किशोरों के टीकाकरण ने अब रफ्तार पकड़ ली है। स्कूलों में परीक्षा समाप्त होते ही शिक्षा विभाग भी टीकाकरण में मदद कर रहा है। प्रत्येक ब्लॉक के दो से तीन स्कूलों में टीकाकरण का प्लान बनाकर शिक्षा विभाग ने स्वास्थ्य विभाग को दिया है। जिसके चलते अब स्कूलों में भी टीकाकरण किया जा रहा है।
कोरोनारोधी टीका जीवन बचाने वाला टीका है। वैक्सीन लगवाकर सभी ने अपने आप को सुरक्षित कर लिया है। क्योंकि कोरोना की पहली और दूसरी लहर में जो तबाही हुई थी, उससे सभी में डर बना हुआ है। हालांकि तीसरी लहर से पहले ज्यादातर लोगों ने वैक्सीन लगवा ली थी, जिसकी वजह से इसका असर कम हुआ। अब सभी जगह 12 से 14 साल तक के किशोरों का वैक्सीनेशन शुरू हो गया है। जिले में 12 से 14 साल के 24797 किशोरों ने टीका लगवा लिया है। जो कुल लक्ष्य का 15.90 फीसदी है। इसके साथ ही अब टीकाकरण में तेजी लाने के लिए शिक्षा विभाग भी स्वास्थ्य विभाग की मदद कर रहा है। दिन प्रत्येक ब्लॉक के दो से तीन स्कूलों में वैक्सीनेशन कैंप लगाए जा रहे हैं।
वैक्सीन की दूसरी डोज को लेकर उत्साह : शिवा
शिवा ने बताया कि वह जीआईसी में कक्षा 8वीं का छात्र है। वैक्सीन को लेकर जागरूक हैं। परिवार में सभी ने वैक्सीन लगवा ली है। वैक्सीन की दूसरी डोज को लेकर भी उत्साह है। क्योंकि कोरोना से बचाव में वैक्सीन ही कारगर है। विशाल ने आरजेपी में कक्षा 8 में पढ़ता है। वैक्सीन को लेकर किसी तरह का भय नहीं है। परिवार में सभी ने वैक्सीन लगवाकर खुद को सुरक्षित कर लिया है। परीक्षा समाप्त होने के बाद अब वैक्सीन लगवाई है। कुनाल सिंह ने कहा कि वह कक्षा सात में पढ़ता है। परीक्षा में बुखार आने के डर से वैक्सीन नहीं लगवाई थी। अब परीक्षा समाप्त होते ही वैक्सीन लगवा ली है। सभी को वैक्सीन लगवानी चाहिए।
विज्ञापन
वैक्सीनेशन सेंटर पर पहुंचकर लवाएं टीका : डॉ. अशोक
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि शिक्षा विभाग की ओर से टीकाकरण में मदद की जा रही है। सभी ब्लॉकों के दो से तीन स्कूलों में रोजाना वैक्सीनेशन किया जा रहा है। सभी से अपील है कि वैक्सीनेशन सेंटर पर पहुंचकर कोरोनारोधी टीका लगाएं।