फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Easy to get more marks in Biology

जीवविज्ञान में ज्यादा अंक लाना आसान

Mon, 13 Jan 2020 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jan 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
Easy to get more marks in Biology
जीवविज्ञान में ज्यादा अंक लाना आसान
विज्ञापन

बिजनौर। इंटर जीवविज्ञान विषय लेने वाला हर छात्र डॉक्टर बनने का सपना संजोए रहता है। यूपी बोर्ड ने जीवविज्ञान विषय का कोर्स एनसीईआरटी बेस्ड करने के साथ पेपर का पैटर्न भी बदल दिया है। अब जीवविज्ञान विषय अच्छे अंक लाने का पिटारा है। यूपी बोर्ड परीक्षा में इंटर जीवविज्ञान के दो पेपर क्रमश: जंतु विज्ञान, वनस्पति विज्ञान होते थे। शासन ने पाठ्यक्रम बदलकर एनसीईआरटी बेस्ड कर दिया है। इसलिए पिछले साल से सभी विषयों का एक पेपर होने लगा है।

जीवविज्ञान का एक ही पेपर 70 अंक का है। इसमें जीव विज्ञान और वनस्पति विज्ञान दोनों के ही सवाल पूछे जाएंगे। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बिजनौर की जीवविज्ञान प्रवक्ता स्वाति यादव बताती हैं कि नए पैटर्न में अच्छे अंक लाने का पूरा मौका है। पेपर में बहुविकल्पीय प्रश्न पांच अंक, अति लघुत्तरीय प्रश्न 14 अंक, लघु उत्तरीय प्रश्न 36 अंक और दीर्घ उत्तरीय प्रश्न 15 अंक के होंगे। पढ़ते समय इकाइयों का अंक विभाजन जरूरी है। जनन और अनुवांशिकी, विकास पर विशेष ध्यान दें। ये टापिक 32 अंक के हैं। स्वाति यादव का कहना है कि छात्र एनसीईआरटी की किताबों से ही तैयारी करें। चैप्टर के सारांश में ही पूरे पेपर का मसाला मिल जाएगा। एनसीईआरटी की किताबों से ही नोट्स बनाएं। अधिक अंक लाने के लिए उत्तर के प्रस्तुतिकरण पर ध्यान दें। उत्तर छोटा और सटीक दें। अधिक से अधिक फ्लो चार्ट बनाने चाहिए। जीव विज्ञान में चित्रों का महत्व है। चित्र साफ, स्वच्छ, लेबल्ड होने चाहिए। चित्र में महत्वपूर्ण बिंदु रेखांकित जरूर किए जाएं। सवाल में जो चित्र मांगा गया हो वही बनाएं। इधर उधर का चित्र बनाकर समय बेकार न करें। सटीक जवाब देने पर विशेष योग्यता मार्क्स लाना बेहद आसान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed