{"_id":"695abaea3db80863c10c1c57","slug":"dushyant-kumar-auditorium-ready-dm-will-inaugurate-it-today-bijnor-news-c-27-1-smrt1043-169153-2026-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: दुष्यंत कुमार सभागार तैयार, डीएम आज करेंगी शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: दुष्यंत कुमार सभागार तैयार, डीएम आज करेंगी शुभारंभ
विज्ञापन
नजीबाबाद तहसील का दुष्यंत कुमार सभागार। संवाद
नजीबाबाद। तहसील परिसर में राजस्व विभाग की बैठकें और संपूर्ण समाधान दिवस अब अपने सभागार में होंगे। तहसील परिसर में प्रशासन ने कवि दुष्यंत कुमार सभागार की स्थापना की है। डीएम आज सभागार का शुभारंभ करेंगीं।
प्रशासन ने तहसील परिसर में करीब 35 लाख रुपये की लागत से अपना सभागार निर्मित कराया है। ब्लॉक परिसर के निकट मंदिर क्षेत्र में स्थापित किए गए नवनिर्मित कवि दुष्यंत कुमार सभागार का जिलाधिकारी जसजीत कौर सोमवार को आज प्रातः 10 बजे शुभारंभ करेंगी। राजपुर नवादा निवासी हिंदी गजल के प्रणेता एवं महान साहित्यकार दुष्यंत कुमार के नाम पर सभागार का नाम रखा गया है। तहसील प्रशासन के अपने नवनिर्मित सभागार में आज पहली बार संपूर्ण समाधान दिवस कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। अब तक राजस्व विभाग की सभी बैठक और संपूर्ण समाधान दिवस कार्यक्रम ब्लॉक परिसर स्थित सभागार में आयोजित किया जाते थे।
एसडीएम शैलेंद्र कुमार सिंह, तहसीलदार संतोष यादव, नायब तहसीलदार अमित कुमार ने रविवार की देर शाम नवनिर्मित कवि दुष्यंत कुमार सभागार की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।