{"_id":"d97f79d44006501cfe8db5a8cfc96ce9","slug":"durgtnaaon-two-deaths-16-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्घटनाओं में दो की मौत, 16 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुर्घटनाओं में दो की मौत, 16 घायल
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर
Updated Fri, 19 Feb 2016 12:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चांदपुर में धनौरा रोड पर वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। पुलिस ने युवक को सीएचसी स्याऊ पहुंचाया। शव को परिजन बिना किसी कार्रवाई के के अपने घर ले गए।
धनौरा रोड पर एक पैट्रोल पंप के पास किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। शव की जेब से निकली गन्ने की पर्ची से गांव की पहचान पर सूचना से पहुंचे गांववासियों ने युवक की गांव जौनपुर ककराला निवासी उदयराज सिंह के रूप में की। बताया जा रहा है कि युवक चांदपुर एक विवाह मंडप में शादी का प्रोग्राम के बाद घर लौट रहा था। किसी वाहन की चपेट में आने से हादसा हुआ बताया जा रहा है।
रेहड़ में मानिया वाला के बनैली नदी पुल के पास खोई से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर खाई में पलट गया। हादसे में चालक और हेल्पर गंभीर घायल हो गए। घायलों को सीएचसी से रेफर किया।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को सुबह के समय गजरौला निवासी चालक नेपाल सिंह बिजनौर से खोई भरकर काशीपुर जा रहा था। बनैली नदी के पुल के पास सामने से आ रहे वाहन को बचाने के चक्कर में ट्रक अनियंत्रित होकर खाई में पलट गया। हादसे में चालक नेपाल सिंह और हेल्पर सुनील गंभीर घायल हो गए। पुलिस ने लोगों की मदद से दोनों घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया । वहां से प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने दोनों को बाहर रेफर किया। खाई का ट्रक पलटने से मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया ट्रक ने दो पलटे लिए।
मार्ग दुर्घटना में वृद्ध की हुई मौत
मंडावली में मंडावली निवासी अब्दुल वाहिद (70 वर्ष) अपने खेत से वापस आ रहे थे। सेंट मेरीज स्कूल मंडावली के निकट तेज रफ्तार कार से वृद्ध वाहिद की टक्कर हो गई। कार चालक गांव मानपुर निवासी दिनेश शर्मा ने घायल वाहिद को निजी अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिलाया। गंभीर अवस्था में देहरादून ले जाते समय वृद्ध वाहिद की मौत हो गई।
नजीबाबाद में हाईवे पर दो वाहनों में भिड़ंत
नजीबाबाद में नेशनल हाईवे पर दो प्राइवेट वाहनों के बीच आमने-सामने भिड़ंत होने से करीब 14 लोग घायल हो गए। पुलिस और लोगों ने वाहनों में फंसे घायलों को निकालकर नजीबाबाद और समीपुर भेजा।
बृहस्पतिवार देर शाम साढ़े सात बजे नजीबाबाद-कोतवाली मार्ग पर गांव सरवनपुर के निकट दो वाहनों के बीच टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहनों में सवार करीब 12 लोग घायल हो गए। घायलों की चीख-पुकार से मार्ग से गुजर रहे लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। कुछ ही देर में घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों में फंसे घायलों को बाहर निकलवाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र समीपुर और पूजा हॉस्पिटल नजीबाबाद भेजा।
पूजा हॉस्पिटल में भर्ती घायलों में नगीना चौक, धामपुर निवासी नईम के परिवार के पांच सदस्य शामिल हैं।
नईम का परिवार वसीम की नजीबाबाद के पालोमल कॉलोनी में जमील अहमद के परिवार से चौथा कर लौट रहा था। सरवनपुर के निकट हादसा हुआ। हादसे में नईम का भाई जावेद, उनकी पत्नी बेबी, संबंधी रेहाना, रूबी व छह वर्षीय अतीका घायल हो गई। उधर, दूसरे वाहन में सवार स्योहारा निवासी अब्दुल समद, उनकी पत्नी कौसर, मुजम्मिल, वकीला, नाजरीन, छोटी, नींदड़ू निवासी इरशाद व शाहनवाज घायल हो गए।
घटनास्थल पर पहुंचे एसएसआई शाहिद अली व क्षेत्रवासियों ने दोनों वाहनों में फंसे घायलों को निकालकर अस्पताल पहुंचाया। पहले टाटा मैजिक वाहन की टक्कर से बाइक चालक कैलाश (बाजोपुर) घायल हो गया था। चालक को बचाने के प्रयास में नजीबाबाद से धामपुर जा रही मैजिक सामने से छोटा हाथी से टकरा गई।