फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Dumper driver dies in road accident

सड़क हादसे में डंपर चालक की मौत

Tue, 16 Mar 2021 12:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Mar 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
Dumper driver dies in road accident
सड़क हादसे में डंपर चालक की मौत
विज्ञापन

मंडावली। मंडावली क्षेत्र एनएच-74 पर खैरा पंजाबी ढाबे के निकट एक डंपर की टक्कर लगने से व्यक्ति घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। मंडावली पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर पर अज्ञात डंपर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मंडावली क्षेत्र के एनएच-74 पर रविवार रात हरिद्वार से आते हुए खैरा पंजाबी ढाबे के निकट डंपर चालक अफजलगढ़ के गांव मोहम्मदपुर रजौरी निवासी अकरम ने लघुशंका के लिए अपना डंपर रोका और वह उतर गया। उसी दौरान मार्ग पर विपरीत दिशा से आ रहे डंपर ने अकरम को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से अकरम गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंची मंडावली पुलिस ने घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। डंपर चालक मौके से फरार है। मृतक के भाई अहमद की तहरीर पर मंडावली पुलिस ने डंपर चालक के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed