फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Due to the faith set by devotees on Mauni Amavasya

मौनी अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

Tue, 05 Feb 2019 12:41 AM IST
Deepak Sharma अमर उजाला ब्यूरो/बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो/बिजनौर Published by: Deepak Sharma Updated Tue, 05 Feb 2019 12:41 AM IST
विज्ञापन
Due to the faith set by devotees on Mauni Amavasya
बिजनौर में मौनी अमावस्या पर गंगा में स्नान करते श्रद्धालु। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में मौनी अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। सूर्योदय के साथ आरंभ हुआ स्नान देर शाम तक जारी रहा। इस दौरान श्रद्धालुओं ने सूर्यदेव को नमन कर सुख-समृद्धि की कामना की। वहीं अपने पितरों की आत्मा की शांति के लिए पंडितों और साधुओं को उड़द, चावल, खिचड़ी, आटा, वस्त्र आदि दान किए।  
विज्ञापन

प्रत्येक मास की अमावस्या पर पितरों आत्मा की शांति के लिए लोग घरों में आटा, गुड़, चावल, उड़द, खिचड़ी आदि दान करते हैं। कुछ श्रद्धालु गंगा में आस्था की डुबकी लगाकर गंगा मैया की पूजा-अर्चना भी करते हैं। यदि यह अमावस्या मौनी हो तो इसका महत्व बढ़ जाता है। शास्त्रों के अनुसार अमावस्या पर गंगा में स्नान कर श्रद्धानुसार दान करने से पितरों को मोक्ष की प्राप्ति होती है। सोमवार को सुबह से ही गंगा बैराज पर श्रद्धालुओं की   भारी भीड़ रही। लोग जाम से  बचने के लिए सुबह सवेरे ही अपने घरों से निकले। इसके बाद गंगा में स्नान किया और सूर्य को अर्घ  देकर अपने परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। गंगा तट पर पुरोहितों ने श्रद्धालुओं की विधिवत पूजा-अर्चना कराई। श्रद्धालुओं ने अपने घर पर ही स्नान कर गुड़, खिचड़ी पंडितों को दी। सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए गंगा तट पर पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed