फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Due to delay in construction cost of four lane highway increased by 100 crores

Bijnor News: निर्माण में देरी से 100 करोड़ बढ़ी फोरलेन हाईवे की लागत

Sun, 25 Dec 2022 05:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 25 Dec 2022 05:00 AM IST
विज्ञापन
Due to delay in construction cost of four lane highway increased by 100 crores
हरिद्वार-काशीपुर नेशनल हाइवे को किया गया फोरलेन। - फोटो : BIJNOR
निर्माण में देरी से 100 करोड़ बढ़ी फोरलेन हाईवे की लागत
विज्ञापन

बिजनौर। इसे निर्माण में देरी कहें या कुछ और लेकिन अब फोरलेन हाईवे निर्माण में 100 करोड़ की लागत बढ़ चुकी है। हाईवे का रिवाइज एस्टीमेट तैयार कर लिया गया है, मार्च तक फिर से टेंडर निकाला जा सकता है, फिलहाल तैयारी चल रही है। हालांकि रिवाइज एस्टीमेट में 11 काम भी बढ़े हैं, जिनमें पुलों की लंबाई और सर्विस रोड भी शामिल हैं।
हरिद्वार से काशीपुर तक हाईवे को 2000 करोड़ रुपये की लागत से फोरलेन में तब्दील किया जाना था। इस परियोजना को पूरा करने का वक्त साल 2020 तक रखा गया। हालांकि नगीना से काशीपुर तक हाईवे फोरलेन बनाते हुए टोल भी चालू कर दिया गया।
विज्ञापन

उधर, हरिद्वार से नगीना तक हाईवे अब तक अधर में लटका हुआ है। नगीना से हरिद्वार की दूरी में 71 किमी लंबा हाईवे बनना था। इस दूरी में वन क्षेत्र में पांच किलोमीटर लंबे एलिफेंट अंडर पास बाद में स्वीकृत हुए। ऐसे बाकी बची करीब 66 किमी लंबी सड़क में करीब 48 किलोमीटर तक हाईवे बना लिया गया। बाकी जगहों पर काम आधा अधूरा ही रह गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाईवे निर्माण में हो रही देरी और निर्माण कंपनी की हीलाहवाली को लेकर दिल्ली में उच्चस्तरीय बैठक हुई थी, जिसमें निर्माण कंपनी को तीन महीने का वक्त दिया गया था। इसके बाद भी निर्माण में तेजी नहीं आ सकी। इसके साथ ही हाईवे प्राधिकरण ने अब तक हुए निर्माण और बाकी रह गए काम का मूल्यांकन शुरू कर दिया था। मूल्यांकन करते हुए रिवाइज एस्टीमेट तैयार किया गया। सूत्रों की मानें तो नगीना से हरिद्वार के बीच 503 करोड़ रुपये का काम पूरा हो चुका है। पुराने टेंडर के हिसाब से 280 करोड़ रुपये का काम अधूरा पड़ा है। रिवाइज एस्टीमेट तैयार हुआ तो यह लागत अब बढ़कर करीब 380 करोड़ रुपये हो गई है। बता दें कि इसमें निर्माण सामग्री के महंगे हो जाने की लागत को भी जोड़ा गया है।
11 नए काम भी हुए शामिल
रिवाइज एस्टीमेट तैयार किया गया तो समय के साथ बढ़ी जरुरतों को ध्यान में रखते हुए 11 नए काम भी शामिल किए गए हैं। इनमें एक नया काम गैंडीखाता में सर्विस रोड निर्माण भी जोड़ा गया है। वहीं श्रवणपुर नहर पर पुल के पास नहर की सड़क को पार करने के लिए कुछ काम जोड़ा गया है। कुछ पुलों की लंबाई को भी बढ़ाया गया है।

हरिद्वार से नगीना के बीच 503 करोड़ रुपये का काम हो चुका है। पुराने टेंडर के हिसाब से 280 करोड़ रुपये का काम बाकी है। अब रिवाइज एस्टीमेट बनाया गया है। जिसमें बाकी रह काम में 380 करोड़ की लागत आएगी। इसमें 11 नए काम भी जोड़े गए हैं। मार्च तक फिर से टेंडर हो सकता है।
- अमित शर्मा, उप प्रबंधक एनएचएआई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed