फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Dua sister , brother Jung - Jung

बहन की दुआ, जुग-जुग जिये भइया

Fri, 13 Nov 2015 11:57 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर Updated Fri, 13 Nov 2015 11:57 PM IST
विज्ञापन
Dua sister , brother Jung - Jung
बिजनौर में जिले भर में भैया दूज का पर्व उल्लासपूर्वक मनाया गया। बहनों ने भाईयों का टीका कर उनकी लंबी आयु और समृद्धि की कामना की। भाईयों ने भी बहनों को शगुन में गिफ्ट देकर  उनकी रक्षा का संकल्प लिया। उधर, दिन भर मिठाई की दुकानों पर भीड़ लगी रही। बस और ट्रेनें भी भारी भीड़ होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


भैया दूज पर सुबह से ही घरों में उल्लास का माहौल रहा। बहनों ने भाईयों का टीका करने से पहले व्रत रखा। भाइयों के माथे पर रोली, चंदन का तिलक कर उनकी लंबी आयु की कामना की और मुंह मीठा कराया। छोटे बच्चों में इस पर्व को लेकर खासा उत्साह रहा। भाईयों ने बहनों को शगुन के रूप में रुपये और गिफ्ट दिए और उनकी रक्षा का संकल्प दोहराया। भैया दूज पर मिठाईयों की दुकानों पर भी भीड़ लगी रही। विवाहित भाई-बहन पर्व की रस्म निभाने के लिए एक दूसरे के घर गए। बस और ट्रेनों में भारी भीड़ रही। यहीं वजह रही है कि ट्रेन और बस में सवार होने के लिए भी यात्रियों को काफी मशक्कत का सामना करना पड़ा। सुबह से शाम तक यही हालत रही।
विज्ञापन

नगीना में क्षेत्र में भैया दूज का पर्व श्रद्धापूर्वक मनाया गया। बहनों ने भाई को टीका कर उनके दीर्घायु होने की कामना की और मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाईयों ने भी बहनों को शगुन दिए।
नूरपुर में भाई बहन के प्यार का प्रतीक भैया दूज का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बहनों ने भाईयों को तिलक लगाकर उनकी लंबी उम्र की कामना की। बसों में जगह न मिलने पर लोगों ने डग्गामार वाहनों का सहारा लिया। उधर, शिव मंदिर चौक से रोडवेज बस  स्टैंड तक सड़क किनारे लगी मिठाई की दुकानों के कारण लंबा जाम लगा रहा और  सिनेमा हॉल तक वाहनों की लाइन लगी रही। बाद में पुलिस ने जैसे तैसे आड़े  तिरछे खड़े वाहनों को हटवाकर व्यवस्था बनाई।


चांदपुर में क्षेत्र में भैया दूज का त्योहार बड़े ही हर्षोल्लास के साथ  मनाया गया। बहनों ने भाइयों के माथे पर तिलक कर उनकी दीर्घायु की कामना की। त्योहार पर वाहनों के चलते जगह-जगह जाम जैसी स्थिति बनी रही। बस स्टैंड और रेलवे स्टैंड पर आने-जाने वालों की भारी भीड़ रही।


वहीं नजीबाबाद में भाई-बहन के स्नेहपरक अटूट बंधन का प्रतीक भैयादूज परंपरागत ढंग से मनाया गया। बहनों में भाइयों के मस्तक पर तिलक कर उनकी दीर्घायु की ईश्वर से कामना की। नजीबाबाद नगर व आसपास  के ग्रामीण क्षेत्रों में सुबह से ही भैयादूज पर खासी चहल-पहल रही। कहीं बहनें अपने भाइयों के घर पहुंचीं, तो कहीं भाइयों ने बहनों के घर पहुंचकर भैयादूज  की रस्म निबाही।

प्रात: ईश वंदना करने के साथ बहनों ने भाइयों के मस्तक पर तिलक किया और मिष्ठान खिलाकर ईश्वर से उनकी लंबी उम्र व सुखी जीवन की प्रार्थना की।
भाइयों ने बहनों को उपहार आदि भेंट प्रदान की और उनकी रक्षा का वचन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed