{"_id":"638a32ac9b519351a972d777","slug":"drunk-roadways-bus-driver-s-contract-terminated-bijnor-news-mrt6161286186","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: नशे में मिले रोडवेज बस चालक की संविदा समाप्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: नशे में मिले रोडवेज बस चालक की संविदा समाप्त
विज्ञापन
बिजनौर। नशे की हालत में बस चलाने पर बिजनौर डिपो पर तैनात एक चालक की संविदा समाप्त कर दी गई है। निरीक्षण कर रहे अधिकारियों ने जब ब्रेथएनलाइजर से जांच करने पर शराब की बात सामने आई।
शासन की ओर से शराब पीकर बस चलाने वाले चालकों पर कार्रवाई करने के निर्देश दीपू को दिए गए हैं। जिसके चलते एक दिसंबर को रात करीब साढ़े 11 बजे परिवहन विभाग के अधिकारी कोटद्वार मार्ग पर गांव जलालाबाद के पास ब्रेथएनलाइजर से बस चालकों की जांच कर रहे थे। इस दौरान अधिकारियों ने बिजनौर डिपो पर तैनात चालक अनिल कुमार चार पुत्र प्रताप सिंह को रोक लिया। पहले तो चालक ब्रेथएनलाइजर से जांच नहीं करा रहा था, लेकिन अधिकारियों ने दबाव बनाकर जांच की तो ब्रेथएनलाइजर में शराब की 13.5 प्रतिशत मात्रा आई। जिसकी लिखित जानकारी एआरएम नजीबाबाद राजेश कुमार सिंह, सहायक यातायात निरीक्षक नजीबाबाद सतीश कुमार ने बिजनौर कार्यालय को दी। इसके बाद तुरंत कार्रवाई करते हुए डिपो से अनिल कुमार की संविदा समाप्त कर दी गई।
परिवहन मुख्यालय से दिए गए निर्देशों का पालन किया जा रहा है। आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी। अगर कोई चालक नशे में बस चलाता पाया जाता है तो उस पर कड़ी कार्रवाई होगी।.....धीरज सिंह पंवार, एआरएम