फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   DRM inspects railway track

डीआरएम ने किया रेलवे ट्रैक का निरीक्षण

Wed, 15 Jan 2020 12:13 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jan 2020 12:13 AM IST
विज्ञापन
DRM inspects railway track
डीआरएम ने किया रेलवे ट्रैक का निरीक्षण
विज्ञापन

नगीना(बिजनौर)। शनिवार सुबह नगीना रेलवे स्टेशन के पास मालगाड़ी के डिब्बों के पहिए पटरी से उतर जाने की हुई घटना की जानकारी लेने के लिए डीआरएम तरुण प्रकाश मौके पर पहुंचे। उन्होंने ट्राली पर बैठकर कई किलोमीटर क्षतिग्रस्त रेलवे ट्रैक को चैक किया। डीआरएम ने दावा किया अगले तीन दिन के भीतर क्षतिग्रस्त रेल ट्रैक को पूरी तरह ठीक करा दिया जाएगा।
डीआरएम तरुण प्रकाश मंगलवार दोपहर कार से सीधे बुंदकी रेलवे स्टेशन पहुंचे। वहां से रेलवे के तकनीकी स्टाफ एवं कर्मचारियों के साथ ट्राली पर बैठकर नगीना रेलवे स्टेशन तक क्षतिग्रस्त रेल ट्रैक एवं रेलवे की पटरी को चेक किया। उन्होंने मालगाड़ी के पहिए के उतरने से टूटी पटरी पर हुए वेल्डिंग के कार्यों को भी जगह-जगह उतर कर चैक किया। कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

नगीना रेलवे स्टेशन पहुंचने पर पत्रकारों से बातचीत में डीआरएम ने कहा कि बुधवार से तीन सदस्यीय टीम नगीना में हुई मालगाड़ी दुर्घटना की जांच में लग जाएगी। उन्होंने बताया कि मालगाड़ी के डिब्बे के पटरी से उतरने से रेल पटरी के करीब 300 स्लीपर क्षतिग्रस्त हुए हैं। 40 जगह पटरियों पर वेल्डिंग का कार्य कराया गया। क्षतिग्रस्त स्लीपर बदलने का काम तीन दिन में पूरा हो जाएगा। उन्होंने कहा कि घटना के दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। नगीना स्टेशन के आसपास लगातार दो बार हुई मालगाड़ी की घटना पर सूचना देने वाली मठेरी रेलवे फाटक के गेटमैन नाजिम की विशेष सतर्कता को लेकर डीआरएम ने कहा कि काम में सतर्कता बरतने वाले तथा बड़ी घटनाओं को होने से रोकने वाली कर्मचारियों की हर माह एक सूची बनाई जाती है। नाजिम ने भी जो सतर्कता बरत कर अच्छा कार्य किया है उसका भी नाम जरूर सूची में आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीआरएम मुरादाबाद के बुंदकी रेलवे स्टेशन पहुंचने और ट्रैक को चेक करने तथा नगीना पहुंचने की सूचना पर रेलवे स्टेशन का स्टाफ भी सक्रिय हो गया। डीआरएम के नगीना स्टेशन पहुंचने से पूर्व ही पुरानी रेल किराया सूची को हटाकर नई किराया सूची लगा दी गई।

ज्ञापन सौंपकर समस्याओं से कराया अवगत
नगीना रेलवे स्टेशन पहुंचे मुरादाबाद डीआरएम तरुण प्रकाश से नगर के भाजपा नेताओं एवं विभिन्न संगठनों के लोगों ने मिलकर उन्हें ज्ञापन सौंपा तथा अपनी समस्याओं से अवगत कराया। भाजपा के जिला उपाध्यक्ष अजीत अग्रवाल के नेतृत्व में डीआरएम से मिले भाजपा के प्रतिनिधिमंडल ने नगीना रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म नंबर एक व दो की लंबाई बढ़ाने तथा नगीना कोतवाली मार्ग पर पड़ने वाले रेलवे फाटक पर ओवरब्रिज बनवाने की मांग रखी। इस मौके पर भाजपा नेता कुंवर कृष्ण बलदेव सिंह, नगर अध्यक्ष नीरज विश्नोई, कयूम राइन ,अमित गुप्ता, अनूप बाल्मीकि आदि मौजूद रहे। समाजसेवी शेख अजीमुर्रहमान, जनहित सेवा समिति के शेख इरशाद, व्यापारी नेता कय्यूम राइन, सचिन शर्मा, शेख मुनीर आलम, युवा व्यापारी आरिफ मलिक ने भी ज्ञापन सौंपकर नगीना में सुपरफास्ट ट्रेनों के स्टॉपेज करवाने तथा काला खेड़ी रेलवे फाटक पर मालगाड़ी को न रोके जाने की मांग की।

बिजनौर: नगीना में पटरियों को चेक करते डीआरएम।

बिजनौर: नगीना में पटरियों को चेक करते डीआरएम।- फोटो : BIJNOR

बिजनौर: नगीना रेलवे स्टेशन पर डीआरएम के पहुंचने की सूचना पर पुरानी किराया सूची पर नए रेट की पर्ची ?

बिजनौर: नगीना रेलवे स्टेशन पर डीआरएम के पहुंचने की सूचना पर पुरानी किराया सूची पर नए रेट की पर्ची ?- फोटो : BIJNOR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed