फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Drizzle in the morning, sultry heat in the afternoon

सुबह बूंदाबांदी, दोपहर में उमस भरी गर्मी

Sat, 28 May 2022 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 28 May 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Drizzle in the morning, sultry heat in the afternoon
सुबह बूंदाबांदी, दोपहर में उमस भरी गर्मी
विज्ञापन

बिजनौर। जनपद में पिछले दो-तीन दिन से बढ़ती गर्मी से शनिवार सुबह आसमान में बादल छाने, कहीं कहीं बूंदाबांदी तथा ठंडी हवा चलने से राहत मिली। बादलों की गड़गड़ाहट व बूंदाबांदी से अच्छी बारिश की उम्मीद थी, लेकिन एक घंटे बाद आसमान से बादल हट गए। फिर से गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए। दोपहर और शाम को जनपद में गर्मी व उमस होने से लोग बेहाल रहे। जनपद का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

सूर्यदेव के उदय होते ही मौसम में गर्मी बढ़ने लगती है। जैसे जैसे दिन बढ़ता है वैसे वैसे ही गर्मी तेज होने लगती है। तेज धूप और गर्म हवा चलने से लोगों का बुरा हाल रहता है। शनिवार सुबह करीब 9 बजे से मौसम में बदलाव होने लगा। आसमान में धीरे धीरे बादल छाने लगे। करीब 9:30 बजे आसमान में बादल छाए और थोड़ी देर बाद बादलों की गड़गड़ाहट के बीच कहीं-कहीं बूंदाबांदी हुई। लोगों को गर्मी से राहत मिली, लेकिन यह राहत दो घंटे के बाद गायब हो गई। आसमान से बादल हट गए और सूर्यदेव के तेज व गर्म हवा चलने से मौसम में गर्मी बढ़ गई। दोपहर व शाम को गर्मी के साथ उमस होने से लोग परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed