फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Drinking water from the hand of her husband opened the festival

पति के हाथ से पानी पीकर खोला व्रत

Sat, 31 Oct 2015 12:25 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर Updated Sat, 31 Oct 2015 12:25 AM IST
विज्ञापन
Drinking water from the hand of her husband opened the festival
बिजनौर। जिले भर में करवा चौथ का त्यौहार पूरी श्रद्धा के साथ मनाया गया। सुहागिनों ने अपने पति की लंबी आयु की कामना करते हुए निर्जल व्रत रखे। गली मोहल्लों में महिलाओं ने एकत्रित होकर करवा चौथ की कथा पढ़ी। घर के बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया और चंद्र दर्शन के बाद ही जल और भोजन कर अपना व्रत खोला। नई पीढ़ी के युवाओं ने कुछ बदले अंदाज में इसे मनाया। कई लोगों ने अपनी पत्नी के साथ व्रत रखा और  शाम को होटल में जाकर एक साथ डिनर किया।
विज्ञापन



करवा चौथ के लिए महिलाओं ने सुबह से ही सोलह श्रंगार किया। हाथों में मेहंदी, नई साड़ी और लहंगे में सजी धजी महिलाओं ने गली मोहल्लों में एक जगह एकत्रित होकर करवा चौथ की कथा पढ़ी। कई महिलाओं ने अपने घर में ही अपने परिजनों के साथ पूजन किया। दिन भर निर्जल व्रत रखा और शाम को घरों में पकवान बनाए गए। घर और छतों पर सुंदर रंगोली सजाई और शुरू हो गया चांद का इंतजार। घरों की छतों पर जाकर महिलाएं चंद्र दर्शन का इंतजार कर रही थी। पति देव भी शाम को ड्यूटी से आ गए थे ,सभी ने घर में हसी खुशी के माहौल में यह त्यौहार मनाया। चंद्र दर्शन के बाद चंद्रदेव को जल अर्पित करने के बाद अपनी सास को पकवान बनाकर खिलाए । पति के हाथ से जल ग्रहण कर अपना निर्जल व्रत खोला और इसके बाद सभी ने मिलकर भेाजन किया। नई उम्र के युवाओं ने कुछ अलग अंदाज में यह पर्व मनाया।
विज्ञापन



रात को चंद्र दर्शन के बाद बाजारों में नव दंपत्ति जोडों की भीड़ बढ़ी। पति पत्नी एक साथ होटल में गए और डिनर किया। इसके बाद शॉपिंग में व्यस्त दिखे। कई लोगों ने अपनी पत्नी के साथ व्रत रखा और रात को एक साथ डिनर किया। चांदपुर। शुक्रवार को महिलाओं ने करवा चौथ बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed