फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Dr. Netram Arya honored in Delhi

डॉ नेतराम आर्य को दिल्ली में सम्मानित किया गया

Wed, 16 Oct 2019 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Oct 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
Dr. Netram Arya honored in Delhi
डॉ. नेतराम आर्य दिल्ली में सम्मानित
विज्ञापन

नूरपुर। इंटरनेशनल यूथ सोसाइटी एवं नेशनल यूथ अवार्ड फेडरेशन ऑफ इंडिया तथा ब्रिक्स एवं यूनाइटेड नेशन द्वारा दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम यूथ फॉर यूनिवर्सल पीस में क्षेत्र के गांव चेहला निवासी डॉ नेतराम सिंह आर्य को राष्ट्रीय गौरव सम्मान से नवाजा गया है। 13 अक्तूबर को दिल्ली में आयोजित हुए कार्यक्रम में उन्हें यह सम्मान दिया गया।

दिल्ली के डॉ. आंबेडकर ऑडिटोरियम आंध्रा भवन में 13 अक्टूबर को आयोजित हुए कार्यक्रम में ब्रिक्स देशों के अलावा यूनाइटेड नेशन के कई देशों ने प्रतिभाग किया था। मुख्यत: भूटान, नेपाल, जापान, मारीशस, बांग्लादेश, अफगानिस्तान आदि देशों के प्रतिनिधियों ने इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम में नूरपुर के गांव चेहला निवासी डॉ नेतराम सिंह आर्य को उनकी सामाजिक सेवाओं के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर राष्ट्रीय गौरव सम्मान से नवाजा गया। डॉ नेतराम सिंह को यह पुरस्कार मिस इंडिया स्वाति सूद के द्वारा दिया गया। उन्हें यह सम्मान मिलने से क्षेत्र के लोग गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। इससे पहले भी डॉ नेतराम सिंह आर्य को वर्ष 2018 में अखिल भारतीय प्रतिभा पुरस्कार के गौरव सम्मान से नवाजा जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed