{"_id":"5f4160318ebc3e3cba0b4b90","slug":"dr-mridula-tyagi-and-her-daughters-are-giving-a-new-dimension-to-the-painting-bijnor-news-mrt4974862125","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलाकारों ने बनाई गणेश जी की पेंटिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलाकारों ने बनाई गणेश जी की पेंटिंग
विज्ञापन
चित्रकार ऋचार शर्मा।
- फोटो : BIJNOR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डा. मृदुला त्यागी और उनकी बेटियां दे रहीं पेंटिंग को नया आयाम
बिजनौर। जिलेभर में गणेश चतुर्थी का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर चित्रकारों ने भगवान के गणेश के बेहद ही खूबसूरत पेंटिंग्स बनाई। रमा जैन डिग्री कॉलेज नजीबाबाद में आर्ट एंड क्राफ्ट विभाग की प्रो. मृदुला त्यागी ने गणेशजी की कई खूबसूरत पेंटिंग्स बनाई, इनमें से एक पेंटिंग जम्मू एंड कश्मीर आर्ट एंड क्राफ्ट प्रदर्शनी में चयनित हुई है।
डा. मृदुला ने बताया कि उन्हें बचपन से ही पेंटिंग का शौक है। प्रकृति और नारी से संबंधित पेंटिंग्स बनाना बेहद उन्हें पसंद है। मेरठ से आर्ट एंड क्राफ्ट में पीएचडी करने के बाद 15 साल पहले उन्होंने रमा जैन डिग्री कॉलेज में पढ़ाना शुरू किया था। उनकी दोनों बेटियां बहुत अच्छी पेंटर हैं। बड़ी बेटी रिया त्यागी नोएडा में इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रही हैं। छोटी बेटी मौली त्यागी कक्षा 11 की छात्रा है। उनकी बेटियों ने भी भगवान गणेश की खूबसूरत पेंटिंग्स तैयार की हैं। रिया सॉफ्ट पेस्टल कलर माध्यम में पेंटिंग बनाती है जबकि मौली मंडाला आर्ट माध्यम में। डा. मृदुला ने बताया कि पहले वह स्वयं वाटर कलर और अक्रेलिक कलर से कैनवस पर पेंटिंग बनाती थी लेकिन अब मिक्स मीडिया ऑन पेपर माध्यम में पेंटिंग बनाती हैं। इस माध्यम में अलग-अलग रंगों का मिलाकर पेंटिंग तैयार की जाती है। वे हर त्योहार पर त्योहार से संबंधित पेंटिंग बनाती रहती हैं। हाल ही में उनके द्वारा गणेश चतुर्थी के लिए बनाई गई गणेशजी की एक पेंटिंग जम्मू-कश्मीर आर्ट एंड क्राफ्ट प्रदर्शनी में सलेक्ट हुई है।
डा. ऋचा शर्मा
रानी भाग्यवती महिला महाविद्यालय की कला प्रवक्ता ऋचा शर्मा जानी- मानी चित्रकार हैं। उन्होंने जीवन के हर पहलू पर पेंटिग बनाईं हैं। अनेक कला प्रदर्शनी में अपने चित्र सजाए हैं। 25 राष्ट्रीय और छह अंतरराष्ट्रीय वर्कशाप कर चुकीं हैं। पांच अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी में भाग ले चुकी हैं। अपनी पेंटिग की एकल प्रदर्शनी भी लगाई। आज फोन किया तो वह मेरठ अपने घर पर थीं। गणेश चतुर्थी के अवसर पर पेंटिग बना रहीं थीं। उनका कहना कि कला के लिए तल्लीनता जरूरी है। जनपद के सभी राजकीय कार्य, स्वच्छता मिशन आदि के लिए वे प्रशासन द्वारा पंटिग बनाने के लिए बुलाई जाती रही हैं।

बिजनौर में में गणेश चतुर्दशी पर चित्रकार रिया द्वारा बनाई गई पेंटिंग।- फोटो : BIJNOR

चित्रकार रिया।- फोटो : BIJNOR

बिजनौर में गणेश चतुर्दशी पर चित्रकार ऋचा शर्मा द्वारा बनाई गई पेंटिंग।- फोटो : BIJNOR

बिजनौर में में गणेश चतुर्दशी पर चित्रकार मौली त्यागी द्वारा बनाई गई पेटिंग।- फोटो : BIJNOR

चित्रकारा मौली त्यागी।- फोटो : BIJNOR

नजीबाबाद में गणेश चतुर्दशी पर चित्रकार मृदुला त्यागी द्वारा बनाई गई पेंटिंग।- फोटो : BIJNOR

चित्रकार मृदुला त्यागी।- फोटो : BIJNOR
विज्ञापन