फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Door to door campaign will run for eight days for e-KYC

ई-केवाईसी के लिए आठ दिन चलेगा डोर टू डोर अभियान

Wed, 17 Aug 2022 12:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Aug 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Door to door campaign will run for eight days for e-KYC
बिजनौर। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि पाने वाले 1,04,662 किसानों ने अभी तक ई-केवाईसी नहीं कराई है। जिसके चलते 25 अगस्त तक ई-केवाईसी न कराने वाले लाभार्थियों की सम्मान निधि बंद कर दी जाएगी। वहीं ई-केवाईसी के लिए कृषि विभाग 16 से 23 अगस्त तक डोर टू डोर अभियान चलाएगा।
विज्ञापन

उप कृषि निदेशक गिरीश चंद्र ने बताया कि जिले में पोर्टल पर 4,50,904 किसानों ने पंजीकरण कराया है। पंजीकृत कृषकों में से 3,77,103 किसानों को योजना का लाभ मिल रहा है। वहीं योजना का लाभ ले रहे कृषकों में से 3,69,223 कृषक आधार प्रमाणित है। इसके आगे कहा कि योजना का लाभ लेने में हो रहे फर्जीवाड़े को रोकने के लिए केंद्र सरकार ने जनवरी 2022 में एक नई व्यवस्था के तहत किसानों को पोर्टल पर ई-केवाईसी कराने की सुविधा उपलब्ध कराई थी। इसके तहत किसानों को नजदीकी जन सेवा केंद्र पर जाकर ई-केवाईसी के लिए बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण कराना है। इस बार 25 अगस्त तक ई-केवाईसी न कराने वाले कृषकों की ई-केवाईसी बंद कर दी जाएगी। अपात्र लाभार्थियों के खातों में भेजी गई किस्तों की वसूली की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed