स्लोगन के माध्यम से डोर-टू-डोर किया जागरूक
नजीबाबाद। रमा जैन कन्या महाविद्यालय की एनएसएस इकाई ने गांव खैरुल्लापुर में मतदाता जागरुकता अभियान चलाया। स्वयंसेवियों ने घर-घर जाकर लोगों को मतदान करने के लिए जागरूक किया।
रमा जैन कन्या महाविद्यालय निदेशक केसी मठपाल ने मतदाताओं को उनके वोट के अधिकार के बारे में बताया। कहा कि मतदान करना हमारा लोकतांत्रिक अधिकार है, जिसका प्रयोग हमें बहुत सोच समझ कर करना चाहिए। उन्होंने मतदाताओं से 14 फरवरी को अपने मत का प्रयोग करने का आग्रह किया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. भावना अरोड़ा के नेतृत्व में एनएसएस छात्राओं ने गांव खैरुल्लापुर में मतदाता जागरुकता रैली निकाली। छात्र-छात्राओं स्लोगन लिखी तख्तियों के माध्यम से घर-घर जाकर लोगों को मतदान के प्रति जागरुक किया। उन्होंने मतदाताओं से मतदान केंद्र पर कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन करने और मास्क लगाने की अपील की। इसके बाद छात्राओं ने मतदान केंद्र पर मतदान जागरुकता परख रंगोली बनाई। रंगोली बनाने में सलोनी शर्मा, तनु रानी, नाहिद, गायत्री ने सहयोग किया। जबकि लक्ष्मी चौहान, मनीषा, लक्ष्मी, दिक्षिका, रोहिणी, भावना, स्वाति, महनाज परवीन ने स्लोगन लिखे।