फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Donation vessel stolen by breaking temple locks

मंदिर के ताले तोड़कर दानपात्र चोरी

Mon, 28 Mar 2022 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Mar 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Donation vessel stolen by breaking temple locks
मंदिर के ताले तोड़कर दानपात्र चोरी
विज्ञापन

नगीना। बेखौफ चोर नगीना धामपुर रोड राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित मां दुर्गा/ मां काली के प्रसिद्ध मंदिर गेट पर लगे ताले को तोड़कर मंदिर परिसर में रखे दानपात्र को उठाकर ले गए। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे को खंगाला तो घटना के समय कैमरे की रिकॉर्डिंग बंद पाई गई।

नगीना धामपुर रोड स्थित रामलीला बाग मैदान पर मां काली और मां दुर्गा का प्रसिद्ध मंदिर स्थित है। रविवार रात्रि चोरों ने मंदिर गेट में अंदर से लगे ताले को बाहर से तोड़कर मंदिर परिसर में रखे बड़े दानपात्र को उठाकर ले गए। बताया गया कि जाते समय चोर मंदिर के पास स्थित एक खेत में रात को चौकीदारी कर रहे एक किसान के जाग जाने पर उसकी पिटाई कर दी गई। मंदिर के पुजारी शरद शर्मा ने बताया कि सुबह पूजा के समय मंदिर के गेट खोले जाने पर दानपात्र चोरी होने की जानकारी हो पाई तब उन्होंने इसकी सूचना मंदिर कमेटी एवं पुलिस को दी। उन्होंने बताया कि दानपात्र में कई हजार रुपए थे। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे को खंगाला तो घटना के समय सीसीटीवी कैमरे की रिकॉर्डिंग बंद पाई गई। मंदिर कमेटी के लाला हरि गोपाल अग्रवाल की तरफ से थाने में दान पात्र चोरी होने की लिखित तहरीर दे दी गई। पुलिस ने चोरों द्वारा जाते समय किसी व्यक्ति को पीटे जाने की बात से इनकार किया है। हालांकि पुलिस का कहना है कि इस घटना में तीन व्यक्तियों के शामिल होने की बात सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed