फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Dominated everywhere

हर जगह दबदबा कायम

Fri, 23 Oct 2015 12:33 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर Updated Fri, 23 Oct 2015 12:33 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर में जिले में कबड्डी का सुरूर युवाओं के सिर चढ़कर बोल रहा है। हर गांव में युवाओं की टीम मैदान में जोर आजमाइश करते नजर आती है। लेकिन जिले में मंडावली ही एक ऐसा गांव हैं, जहां लड़कियों ने आज भी कबड्डी का जुनून खत्म नहीं होने दिया है। गांव की एक दर्जन से अधिक लड़कियां सुबह शाम प्रैक्टिस करने के लिए मैदान में जाती हैं और जोर आजमाइश करती हैं।
विज्ञापन


खादर क्षेत्र कबड्डी प्रतियोगिताओं और कबड्डी खिलाड़ियों के लिए जाना जाता है। यहां के अमरजीत सिंह ने नेशनल प्रतियोगिता में भाग लिया तो प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिताओं में दो दर्जन से अधिक खिलाड़ी खेल चुके हैं। जिले के कुछ और क्षेत्रों में भी नेशनल स्तर के खिलाड़ी हुए हैं, लेेकिन खादर क्षेत्र का मंडावली गांव इसे एक विशेष पहचान देता है। जिले में शायद मंडावली ही ऐसा गांव हैं, जहां आज भी लड़कियां कबड्डी खेलती हैं। गांव के बाहर बनी स्पोर्ट्स एकेडमी में ये सभी लड़कियां सुबह-शाम दो-दो घंटे प्रैक्टिस करती हैं। गांव की शीतल चौधरी नेशनल स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग ले चुकी है। निधि, स्वाति, डॉली और मोनी राज्य स्तर की प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुकी हैं। इन सब खिलाड़ियों के अलावा गांव की ही जमुना, काजल, ज्योति, ममता और शिवांगी भी शाम को नियमित प्रैक्टिस करती हैं।
विज्ञापन


गांव निवासी और राज्य स्तर के खिलाड़ी रहें सरवन कुमार इन खिलाड़ियों को प्रैक्टिस कराते हैं।
गांव में प्रैक्टिस करने वाली सभी लड़कियां किसान परिवारों से हैं। सभी लड़कियां पढ़ाई भी कर रही हैं। अगर कोई लड़की कबड्डी में दिलचस्पी दिखाती है तो उसके परिवार वाले विरोध नहीं करते, बल्कि उसका हौसला बढ़ाते हैं। जिला कबड्डी संघ सचिव एवं मंडावली निवासी खड़ग सिंह कहते हैं कि कबड्डी के प्रति लड़कियों के शौक को दबाया नहीं जा रहा है। अगर कोई लड़की प्रैक्टिस करना चाहती है तो उसके परिवार वाले उनको प्रेरित करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed