फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Doing religious propaganda on tourist visa

रूक नहीं रहा टूरिस्ट वीजा पर धार्मिक प्रचार प्रसार का खेल

Fri, 18 Oct 2019 11:09 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Oct 2019 11:09 PM IST
विज्ञापन
Doing religious propaganda on tourist visa
बिजनौर। टूरिस्ट वीजा के नाम पर धार्मिक प्रचार प्रसार करने का खेल रुक नहीं रहा है। नजीबाबाद व किरतपुर क्षेत्र की कई मस्जिदों में थाईलैंड, म्यांमार, इंडोनेशिया की पांच जमातें पिछले कई दिनों से धार्मिक प्रचार प्रसार कर रही हैं। प्रशासन की हिदायत देने के बाद भी ये जमात अभी तक नहीं लौटी हैं। प्रशासन से इन जमातों को नोटिस थमाने की तैयारी शुरू कर दी है। इसके बाद भी अगर ये लोग वापस नहीं लौटे तो इनके खिलाफ मुकदमे दर्ज करके कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

वेस्ट यूपी में टूरिस्ट वीजा पर तमाम देशों के लोग जमात में आकर धार्मिक प्रचार प्रसार कर रहे हैं जो कि गलत है। टूरिस्ट वीजा पर केवल किसी देश में घूमने के लिए आया जा सकता है। बिजनौर में इस बार अभिसूचना इकाई की नजर इन लोगों पर पड़ी तो उन्होंने यह मामला पकड़ा। मंडावर व कोतवाली शहर के गांव मुस्तफाबाद में इंडोनेशिया, थाईलैंड व मलेशिया के करीब 35 लोग मस्जिदों में जमात में शामिल होकर धार्मिक प्रचार प्रसार करते मिले। इन लोगों को नोटिस देकर वापस उनके वतन भेज दिया गया। अब अभिसूचना इकाई व पुलिस को पता चला कि नजीबाबाद व किरतपुर क्षेत्र की कई मस्जिदों में भी पांच जमातें आई हैं। इनमें थाईलैंड, म्यांमार व इंडोनेशिया के लोग शामिल हैं। ये सभी लोग टूरिस्ट वीजा पर आए हैं। इसके बाद भी ये लोग मस्जिदों में जमात के साथ प्रचार प्रसार करने में लगे हैं। एलआईयू व पुलिस ने इन लोगों को वापस अपने वतन भेजने की हिदायत दी तो क्षेत्र के लोग इन जमात के समर्थन में उतर आए और कहने लगे कि ये लोग कई साल से आ रहे हैं। इन्हें इस तरह वापस क्यों भेजा जा रहा है। इन लोगों ने जमातों को वापस नहीं जाने दिया। इसके बाद प्रशासन सख्त हो गया है। पुलिस-प्रशासन ने टूरिस्ट वीजा पर आईं इन विदेशी जमात को नोटिस देने की तैयारी शुरू कर दी है। नोटिस के बाद भी अगर जमात अपने वतन को वापस नहीं गईं तो इनके खिलाफ मुकदमे दर्ज कराकर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। एसपी सिटी लक्ष्मीनिवास मिश्र के मुताबिक किरतपुर व नजीबाबाद में धार्मिक प्रचार प्रसार कर रही विदेशी जमात को नोटिस भेजे जा रहे हैं। इसके बाद भी जमात नहीं गईं तो इनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएंगी।
विज्ञापन

दरोगा की वजह से खुला राज
विदेशी जमात पर पुलिस की कभी नजर नहीं पड़ी। एलआईयू में तैनात दरोगा हरवीर सिंह ने इन जमात को जिले से खदेड़ने का बीड़ा उठाया। पहले उन्हें नोटिस भिजवाया। अफसरों को बताया कि टूरिस्ट वीजा पर केवल घूमने के लिए आया जा सकता है, धार्मिक प्रचार प्रसार करने के लिए नहीं। अफसरों की भी इस ओर से आंख खुलीं तब जाकर जिले की मस्जिदों में टिकीं जमातों को खंगालना शुरू किया गया। उनके कागजों की जांच की गई तो यह बात सामने आई कि ये सब लोग टूरिस्ट वीजा पर भारत में आए हैं। अभी तक पूरे सूबे में केवल बिजनौर जिले में ही टूरिस्ट वीजा पर आए लोगों को खदेड़ा गया है। पहली बार ये काम हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed