फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Dogs eating infected chickens out of the pit

संक्रमित मुर्गियों को गड्ढे से निकालकर खा रहे कुत्ते

Fri, 29 Jan 2021 12:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jan 2021 12:02 AM IST
विज्ञापन
Dogs eating infected chickens out of the pit
संक्रमित मुर्गियों को गड्ढे से निकालकर खा रहे कुत्ते
विज्ञापन

धामपुर। गांव अमखेड़ा शंजरपुर में एक पोल्ट्री फार्म में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद सात हजार से ज्यादा मुर्गियों को गड्ढे में दबा दिया गया। पशु चिकित्सा विभाग की टीम के जाते ही कुत्तों ने इन संक्रमित मुर्गियों को गड्ढे से निकालकर खाना शुरू कर दिया। लोगों ने कुत्तों को भगाकर मुर्गियों को दोबारा से गड्ढे में दबा दिया। लेकिन आसपास के खेतों में कुत्ते अब भी मुर्गियों को खा रहे हैं। इससे आसपास के क्षेत्र में संक्रमण फैलने की आशंका है।
गांव हथाई शेख, जैतरा के ग्रामीणों का कहना है कि पशुपालन विभाग के अधिकारियों की टीम ने पोल्ट्री फार्म की मरने से बची सभी मुर्गियों को दस फीट गहरा गड्ढा खोद कर दबा दिया। लेकिन कुत्ते इन संक्रमित मुर्गियों को निकाल कर गन्ने और गेहूं के खेतों में दूर ले जाकर खा रहे हैं। लोगों ने प्रशासन से कुत्तों पर रोक लगाने की मांग की है। उधर, पशु पालन विभाग के उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. अनिल कुमार शर्मा का कहना है कि उनके द्वारा पोल्ट्री फार्म स्वामी मदनपाल सिंह को निर्देशित किया है कि वह वहीं रहे और ध्यान रखे कि कोई कुत्ता या अन्य मांसाहारी जीव गड्ढे में दफन संक्रमित मुर्गियों को निकाल कर न खा सके। उधर, पालिकाध्यक्ष राजू गुप्ता ने पालिका के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित किया कि वे नगर की सभी प्रकार की मीट की दुकानों को तत्काल प्रभाव से बंद करा दें। एसडीएम धीरेंद्र सिंह का कहना है कि उनके स्तर से भी पशुपालन विभाग के अधिकारियों को बचाव कार्य शुरू करने के निर्देश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन

अन्य पोल्ट्री फार्म की मुर्गियां भी मारी जाएंगी
एसडीएम धीरेंद्र सिंह का कहना है कि संक्रमित पोल्ट्री फार्म के पास जैतरा हथाई शेख मार्ग पर पांच सौ मीटर के अंतराल पर एक और गांव के ही अमखेडा शंजरपुर के परवेंद्र चौहान का पोल्ट्री फार्म है। उसकी मुर्गियों और चूजों को भी गड्ढे में दबाने के संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। जबकि उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. अनिल कुमार शर्मा का कहना है कि उनके द्वारा उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। अधिकारियों के निर्देशों का पालन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed