फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Doctors strike ends after agreement

डाक्टरों हड़ताल खत्म, जिला अस्पताल में उमड़े मरीज

Wed, 16 Oct 2019 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Oct 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
Doctors strike ends after agreement
समझौते के बाद डाक्टरों की हड़ताल खत्म
विज्ञापन

बिजनौर। भाजपा की शहर विधायक सुचि चौधरी के पति ऐश्वर्य चौधरी उर्फ मौसम द्वारा पोस्टमार्टम हाउस पर चिकित्सक रजनीश कुमार शर्मा से मारपीट प्रकरण में समझौता हो गया। डीएम आवास पर दोनों पक्षों में वार्ता हुई। समझौता होने के बाद चिकित्सक काम पर लौट आए। हड़ताल समाप्त होने पर अस्पताल में मरीजों की भीड़ रही।
गत रविवार को भाजपा की शहर विधायक सुचि चौधरी के पति ऐश्वर्य चौधरी उर्फ मौसम एवं उनके समर्थकों ने पोस्टमार्टम हाउस पर तैनात चिकित्सक रजनीश कुमार शर्मा और फार्मासिस्ट अचल वर्मा के साथ मारपीट की थी। इसके विरोध में जिला अस्पताल एवं अन्य चिकित्सक मौसम चौधरी के खिलाफ लामबंद हो गए थे। सोमवार को जिला अस्पताल समेत जिले भर के सरकारी अस्पतालों में चिकित्सकों ने कार्य बहिष्कार किया था। इससे मरीजों को भारी परेशानी हुई थी। बुखार के सीजन में हड़ताल वाले दिन जिला अस्पताल में आए सैकड़ों मरीज बिना जांच कराए और दवा लिए ही मायूस होकर अपने घरों को लौट गए थे।
विज्ञापन

मंगलवार को समझौता वार्ता के बाद चिकित्सकों ने रोजाना की भांति ओपीडी की। सभी काम पूर्व की भांति हुए। मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ। इमरजेंसी से लेकर हर चिकित्सक के कक्ष में मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ। जिला अस्पताल के सीएमएस एवं वरिष्ठ परामर्शदाता डाक्टर सुखवीर सिंह ने बताया कि वह प्रतिदिन लगभग 150 मरीजों की ओपीडी करते हैं। मंगलवार को करीब 250 मरीजों के स्वास्थ्य का परीक्षण कर दवाई दी। इसके अलावा कक्ष संख्या 48 में चिकित्सक ज्ञानचंद ने बताया कि मंगलवार को करीब 200 मरीजों की ओपीडी की, जबकि सामान्य दिनों में करीब 100 से 125 मरीजों की ओपीडी करते हैं। वर्तमान में वायरल और बुखार आदि का सीजन चल रहा है। जिला अस्पताल में ऐसे मरीजों की संख्या अधिक रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed