फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Doctor family won four medals including two gold in shooting

शूटिंग में चिकित्सक परिवार ने दो गोल्ड सहित चार मेडल जीते

Wed, 08 Jun 2022 11:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jun 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Doctor family won four medals including two gold in shooting
नजीबाबाद - शूटिंग में दो गोल्ड सहित चार मेडल जीतने वाला चिकित्सक परिवार। - फोटो : NAZIBABAD
नजीबाबाद (बिजनौर)। नगर के चिकित्सक परिवार ने मुजफ्फरनगर में आयोजित यूपी प्री स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में दो गोल्ड सहित चार पदकों के साथ राज्य स्तर पर आयोजित शूटिंग चैंपियनशिप के लिए क्वालिफाई किया। एक ही परिवार के चार सदस्यों का राज्य स्तरीय शूटिंग में क्वालिफाई करने से परिवार में खुशी है।
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर के चौ.चरण सिंह स्टेडियम के डीआरए शूटिंग रेंज में तीन जून से सात जून तक आयोजित 15 वीं यूपी प्री स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में नगर के चिकित्सक डॉ.एसएम परवेज और उनके परिवार ने निशानेबाजी में दो गोल्ड मेडल सहित चार मेडल जीतकर सभी को हैरत में डाल दिया। डॉ. एसएम परवेज ने 25 मीटर सेंटर फायर पिस्टल के सीनियर पुरुष वर्ग में गोल्ड मेडल जीता। डॉ.एसएम परवेज की पत्नी रुमाना परवेज ने 50 मीटर प्रोन रायफल महिला सीनियर वर्ग में गोल्ड मेडल पर कब्जा किया।
विज्ञापन

चिकित्सक के दो पुत्रों ने भी शूटिंग में क्रमश: सिल्वर और ब्रॉंज मेडल जीते। हम्जा परवेज 50 मीटर प्रोन रायफल जूनियर वर्ग में सिल्वर मेडल और अब्दुल्ला परवेज ने 25 मीटर सेंटर फायर, पिस्टल जूनियर वर्ग में ब्रॉंज मेडल के साथ राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में क्वालिफाई किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य अतिथि अपर आयुक्त मेरठ चैत्रा वी, यूपी स्टेट रायफल एसोसिएशन के जनरल सेक्रेट्री जीएस सिंह, प्रदीप वालियान ने इंडियन ओलंपिक टीम के मैनेजर सुधीर तोमर, अर्जुन अवार्ड से सम्मानित अंतरराष्ट्रीय शूटर सतेंद्र कुमार की उपस्थिति में चिकित्सक परिवार को मेडल प्रदान किए।

डीएम ने जारी किया था अब्दुला को पिस्टल लाइसेंस
नजीबाबाद। निशानेबाजी में डॉ.एसएम परवेज के रुझान ने पूरे परिवार को शूटर बना दिया। शूटिंग प्रतियोगिताओं के जूनियर वर्ग में कई मेडल हासिल कर जिले का नाम रोशन करने वाले डॉ.एसएम परवेज के पुत्र अब्दुला परवेज को दो वर्ष पूर्व तत्कालीन जिलाधिकारी रमाकांत पांडेय ने पिस्टल लाइसेंस जारी किया था। अब्दुल्ला परवेज ने हाल ही में सेंटमेरी स्कूल से इंटर किया है जबकि उसका भाई हम्जा परवेज ने सेंटमेरी स्कूल से ही कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा दी है। अब्दुल्ला का लक्ष्य अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शूटिंग में देश का नाम रोशन करना है।

नजीबाबाद - डॉ.एसएम परवेज को गोल्ड मेडल देतीं अपर आयुक्त चैत्रा वी।

नजीबाबाद - डॉ.एसएम परवेज को गोल्ड मेडल देतीं अपर आयुक्त चैत्रा वी।- फोटो : NAZIBABAD

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed