फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Do not panic with the vaccine, make yourself safe by getting the dose

वैक्सीन से घबराए नहीं, डोज लगवाकर खुद को करें सुरक्षित

Sun, 10 Jul 2022 12:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jul 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Do not panic with the vaccine, make yourself safe by getting the dose
बिजनौर के विवेक कॉलेज के चेयरमैन अमित गोयल। - फोटो : BIJNOR
वैक्सीन से घबराए नहीं, डोज लगवाकर खुद को करें सुरक्षित
विज्ञापन

बिजनौर। जिले में बूस्टर डोज की रफ्तार काफी धीमी है। लोग बूस्टर डोज लगाने में कतरा रहे हैं। वहीं कुछ सामाजिक संस्थाएं, चिकित्सक और शिक्षण संस्थान लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिए लिए प्रेरित कर रहे हैं। चिकित्सक भी लोगों को जागरूक कर रहे हैं कि 12 वर्ष से अधिक उम्र के सभी लोग वैक्सीन लगवा लें। वहीं सामाजिक संस्थाएं भी कैंप लगाकर लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिए जागरूक कर रही हैं।
जिले में किशोरों और युवाओं के टीकाकरण की रफ्तार ठीक है। 18 से अधिक उम्र वालों ने 100 प्रतिशत से ज्यादा टीकाकरण करा लिया है। वहीं किशोरों का टीकाकरण भी 99 फीसदी से ऊपर है। जिसके अनुमान लगाया जा सकता है कि जिले में किशोरों और युवाओं के टीकाकरण की रफ्तार ठीक है। वहीं अगर बूस्टर डोज की बात करें तो अभी कुल 59594 लोगों ने लगवाई है। जो कुल लक्ष्य का 16.35 प्रतिशत है। स्वास्थ्य विभाग ने 364436 लोगों को बूस्टर डोज लगाने का लक्ष्य रखा था। जिसके चलते अब सामाजिक संस्था सारथी हम फाउंडेशन कैंप लगाकर लोगों को वैक्सीन के फायदे बता रही है। इसके साथ ही शिक्षण संस्थान भी कॉलेज में आने वाले छात्र-छात्राओं को अपने और परिवार वालों के वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।
विज्ञापन

वैक्सीन लगवाकर खुद को करें सुरक्षित: डॉ. दिपेंद्र
सारथी हम फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ. दिपेंद्र सिंह ने बताया कि वैक्सीन को लेकर लोग कम जागरूकता दिखा रहे हैं। जिसके चलते संस्था कैंप लगाकर लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित कर रही है। वैक्सीन लगवाकर कोरोना से काफी हद तक बचाव किया जा सकता है। वैक्सीन लगवाकर खुद को सुरक्षित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन जरूरी: डॉ. पंकज
डॉ. पंकज त्यागी भी अस्पताल में आने वाले मरीजों को वैक्सीनेशन के लिए जागरूक कर रहे हैं। डॉ. पंकज मरीजों से कह रहे हैं कि हमने तो वैक्सीन लगाकर खुद को सुरक्षित कर लिया है। आप भी वैक्सीन लगवाएं और खुद को सुरक्षित करें। क्योंकि कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन ही कारगर साबित होगी।
वैक्सीनेशन बढ़ाने के लिए लगवा रहे कैंप: मनोज राजपूत
कृष्णा कॉलेज के चेयरमैन मनोज राजपूत ने बताया कि वह वैक्सीनेशन को बढ़ाने के लिए छात्र-छात्राओं को जागरूक कर रहे हैं। साथ ही कॉलेज में वैक्सीनेशन कैंप भी लगवाया है। नुक्कड़ नाटक कराकर भी वैक्सीनेशन के प्रति जागरूक किया जा रहा है। वैक्सीन को लेकर डरने की जरूरत नहीं है। सभी वैक्सीन जरूर लगवाएं।

टीकाकरण के बाद ही कोरोना के संकट से उभरे: अमित गोयल
विवेक ग्रुप के चेयरमैन अमित गोयल ने बताया कि सभी को कोविड वैक्सीनेशन की बूस्टर डोज लगवानी चाहिए। सही समय पर इतनी बड़ी संख्या में वैक्सीनेशन होने से ही इस गंभीर संकट से देश जीत सका है। विवेक कॉलेज में सभी शिक्षकों और छात्रों को टीकाकरण के संबंध में जागरूक किया जा रहा है।

बिजनौर के कृष्णा कॉलगेज के चेयरमैन मनोज राजपूत।

बिजनौर के कृष्णा कॉलगेज के चेयरमैन मनोज राजपूत।- फोटो : BIJNOR

बिजनौर के डॉ दिपेंद्र सिंह।

बिजनौर के डॉ दिपेंद्र सिंह।- फोटो : BIJNOR

बिजनौर के डॉ पंकज त्यागी।

बिजनौर के डॉ पंकज त्यागी।- फोटो : BIJNOR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed