{"_id":"590cc8464f1c1b810d443e30","slug":"do-not-open-pistol-rifle","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिस्टल-रायफल तक नहीं खोल पाए दो दरोगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिस्टल-रायफल तक नहीं खोल पाए दो दरोगा
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Sat, 06 May 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
मंडावर थाने में निरीक्षण के दौरान शस्त्रों की जांच करते आईजी विजय प्रकाश।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर में आईजी बरेली जोन विजय प्रकाश ने शुक्रवार को बिजनौर में पुलिस लाइन व पुलिस कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने दोनों जगहों पर मिली खामियों पर नाराजगी जताई। मंडावर थाने में दो दरोगाओं से पिस्टल व इंसास राइफल नहीं खुलने और मैस के सामने गंदगी देख आईजी भड़क गए।
आईजी शुक्रवार सुबह पुलिस लाइन पहुंचे व परेड की सलामी ली। इसके बाद पुलिस लाइन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई जगह मिली गंदगी और वाहन ठीक से खड़े नहीं मिलने पर आईजी ने नाराजगी जताई। परेड में पुलिसकर्मियों के टर्न आउट साज-सज्जा, साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया गया। आईजी ने आदेश कक्ष, स्टोर, कैश कार्यालय, भोजनालय, शस्त्रागार, परिवहन शाखा, पासपोर्ट कार्यालय, प्रतिसार निरीक्षक कार्यालय, गैस एजेन्सी का निरीक्षण किया। आवासीय परिसर, पार्क आदि का निरीक्षण भी किया गया। इस दौरान साफ-सफाई सही नहीं होने के साथ वाहन ठीक तरह खड़े नहीं होने पर उन्होंने नाराजगी जताई।
आईजी ने पुलिस कार्यालय में सिटीजन चार्टर, आंकिक शाखा, शिकायत प्रकोष्ठ, आईजीआरएस, सीसीटीएनएस, डीसीआरबी, किशोर इकाई, गुमशुदा कार्यालय, मानवाधिकार कार्यालय, जनसूचना कार्यालय, डायल 100, प्रधान लिपिक कार्यालय , वाचक कार्यालय एसपी, एसपी सिटी कार्यालय, एसपी देहात कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान साफ-सफाई व पत्रावली के उचित रख-रखाव पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। आईजी ने मंडावर थाने का निरीक्षण किया। मैस के सामने गंदगी देखकर वह भड़क गए। दो दरोगाओं से पिस्टल व इंसास राइफल खोलने को कहा तो वे नाकाम रहे। यह देख सब सकते में रह गए। इस पर आईजी भड़क गए। आईजी ने कहा कि जब दरोगा पिस्टल व राइफल नहीं खोल सकते तो चलाएंगे कैसे। एसपी देहात ने दोनों दरोगाओं को वहां से भेज दिया। फरियादियों के साथ अच्छा व्यवहार करने तथा शस्त्रों की साफ-सफाई व उचित रख-रखाव के निर्देश दिए गए।