{"_id":"61e32443cddd33068f3da7b4","slug":"do-junk-business-with-completion-of-formalities-sdm-nazibabad-news-mrt573560889","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशासन के निरीक्षण के बाद से ठप है कबाड़ी बाजार का कारोबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशासन के निरीक्षण के बाद से ठप है कबाड़ी बाजार का कारोबार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औपचारिकताएं पूरी करने के साथ करें कबाड़ कारोबार : एसडीएम
नजीबाबाद। एसडीएम द्वारा कबाड़ी बाजार में चेकिंग के बाद से प्रभावित कबाड़ कारोबार को शुरू कराने के लिए जनप्रतिनिधियों ने प्रयास शुरू किए हैं।
पालोमल कॉलोनी स्थित कबाड़ी बाजार में बड़े पैमाने पर पुराने वाहनों की खरीद-फरोख्त का कारोबार होता है। अनेक कारोबारियों द्वारा कारोबार का पंजीकरण न कराने, पुराने वाहनों की खरीद-फरोख्त का रिकॉर्ड न रखने, पुराने वाहनों को काटने से पहले उनकी फोटोग्राफरी न कराने को लेकर कबाड़ी बाजार लंबे अर्से से चर्चाओं में रहा है। अवैध कारोबार की शिकायत पर एसडीएम मनोज कुमार सिंह और सीओ गजेंद्र पाल सिंह ने पुलिस बल के साथ तीन दिन पूर्व कबाड़ी बाजार की चेकिंग की थी। जिससे कबाड़ियों में हड़कंप मच गया था। तीन दिन से कबाड़ कारोबार ठप है।
भाजपा के पूर्व सांसद भारतेंद्र सिंह ने शनिवार को एसडीएम मनोज कुुमार सिंह से भेंटकर कबाड़ी बाजार के कारोबार प्रभावित होने के संबंध में जानकारी की। एसडीएम ने स्पष्ट किया कि पंजीकृत कबाड़ कारोबारी वाहनों से संबंधित रिकॉर्ड के साथ कारोबार करने के लिए स्वतंत्र हैं। उन्होंने अन्य कारोबारियों से भी कबाड़ कारोबार से संबंधित नियमानुसार औपचारिकताएं पूर्ण कर कारोबार करने की सलाह दी।