फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   DM gave instructions to complete the construction of medical college soon

Bijnor News: डीएम ने दिए मेडिकल कॉलेज का निर्माण जल्द पूरा करने के निर्देश

Thu, 31 Aug 2023 11:28 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 31 Aug 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
DM gave instructions to complete the construction of medical college soon
- मानक के अनुरूप मेडिकल कॉलेज में करें आवश्यक तैयारी : डीएम
विज्ञापन

- सीएमएस ने अस्पताल में गड्ढों से होने वाली परेशानियों से कराया अवगत

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। महात्मा विदुर मेडिकल कॉलेज के निर्माण कार्य की प्रगति को लेकर डीएम उमेश मिश्रा ने अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। इसमें उन्होंने स्वास्थ्य अधिकारियों को सहयोग के साथ जल्द ही निर्माण कार्य पूरा कराने के निर्देश दिए। इसके अलावा डीएम ने भारतीय चिकित्सा परिषद की ओर से मेडिकल कॉलेज के निरीक्षण से संबंधित सभी मानक पूरे करने के लिए कहा।

बुधवार की रात डीएम उमेश मिश्रा की अध्यक्षता में मेडिकल कॉलेज निर्माण कार्य की प्रगति को लेकर कैंप कार्यालय पर समीक्षा बैठक हुई। डीएम ने कहा कि निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज की अपेक्षित प्रगति न होने पर मानक के अनुरूप अस्पताल में बेड की संख्या की भी व्यवस्था की जाएं। इसी इसके अलावा उन्होंने अधीक्षण अभियंता विद्युत को निर्देश दिए कि मेडिकल कॉलेज में बिजली आपूर्ति के लिए 15 अक्तूबर तक 33 केवी के विद्युत संयत्र की स्थापना की जाएं।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. मनोज सैन ने अवगत कराया कि कार्यदायी संस्था पैकफेड की ओर से अस्पताल में अग्निशमन से संबंधित पाइपलाइन बिछाई जा रही है। मगर, संस्था की ओर से इन गड्ढों को नहीं भरा जा रहा है, जिससे दुर्घटना होने की संभावना है। डीएम ने कहा कि पैकफेड के अधिकारियों के साथ बैठक कराई जाए, जिससे समस्या का समाधान किया जा सके। साथ ही एसडीएम को मेडिकल कॉलेज के विस्तार को देखते हुए आसपास सार्वजनिक भूमि पर किसी भी प्रकार का पट्टा आवंटित न करने के निर्देश दिए। इस मौके पर प्राचार्या, डॉ. उर्मिला कार्या, सीएमएस डॉ. प्रभा रानी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed