फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   DM and SP will check the packet of question papers

डीएम व एसपी करेंगे प्रश्नपत्रों के पैकेट की जांच

Thu, 31 Mar 2022 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 31 Mar 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
DM and SP will check the packet of question papers
डीएम व एसपी करेंगे प्रश्नपत्रों के पैकेट की जांच
विज्ञापन

बिजनौर। शासन बलिया में यूपी बोर्ड इंटर अंग्रेजी का पेपर लीक होने के बाद सतर्क हो गया है। अब परीक्षा पर चौतरफा नजर रहेगी। साथ ही डीएम व एसपी संयुक्त रूप से जिले के 20 प्रतिशत परीक्षा केंद्रों के प्रश्नपत्रों के पैकेटों की टेंपरिंग की स्वयं जांच करेंगे। बृहस्पतिवार डीएम उमेश मिश्रा ने परीक्षा की व्यवस्थाओं को लेकर गूगल मीट की।
30 मार्च को इंटर अंग्रेजी का पेपर था। पेपर बलिया जिले में लीक हो गया था, जो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। शासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए 24 जिलों की अंग्रेजी की परीक्षा निरस्त कर दी है। शासन ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से हिदायत दी है कि बचे पेपरों की परीक्षा को लेकर पूरी सतर्कता बरतें। कहा गया है कि अवशेष परीक्षा हेतु रैंडम आधार पर जिले के 20 प्रतिशत केंद्रों पर उपलब्ध प्रश्नपत्रों के समस्त पैकटों की जांच डीएम व एसपी स्वयं करेंगे, जिले में 131 परीक्षा केंद्र है। बताया जाता है कि डीएम व एसपी को यह कहा गया है कि दोनों अधिकारी यह पता कर लें कि प्रश्नपत्रों के पैकेजों में कोई टेंपरिंग तो नहीं की गई है। यदि कहीं कोई मामला दिखाई पड़ता है तो शासन को सूचित करें। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करें।
विज्ञापन

प्रश्नपत्रों की सुरक्षा दीवार मजबूत हुई
डीएम उमेश मिश्रा ने परीक्षा केंद्रों के केंद्र व्यवस्थापक, सेक्टर मजिस्ट्रेट, जोनल मजिस्ट्रेट तथा स्टेटिक मजिस्ट्रेट की 31 मार्च बृहस्पतिवार गूगल मीट की। डीएम ने बिंदुवार प्रश्नपत्रों की सुरक्षा की जानकारी ली। निर्देश दिए कि परीक्षा केंद्रों पर प्रश्नपत्रों के बंडल पहुंचने तक लगातार वीडियोग्राफी हो। परीक्षा केंद्र पर प्रश्नपत्र के बंडल सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में रखे जाएं। साथ ही पेपर रखने, सील करने तथा खोलने तक की अलग से भी वीडियोग्राफी हो। जिसे रोजाना डीआईओएस को भेजी जाए। डीएम उमेश मिश्रा ने सख्त लहजे में कहा कि केंद्र पर मोबाइल आदि किसी भी हालत में नहीं पहुंचना चाहिए। यूपी बोर्ड की बची परीक्षा में सोशल मीडिया पर पैनी निगाह रहेगी। बताया जाता है कि शासन ने हिदायत दी है कि यदि सोशल मीडिया पर परीक्षा से जुड़ा किसी भी प्रकार का कोई मैटर प्रकाशित होता है, तो तुरंत पुलिस में एफआईआर दर्ज कराकर आरोपी को गिरफ्तार किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed