{"_id":"60e73d5e8ebc3eb83e42db70","slug":"dm-and-sp-inspected-the-polling-station-nazibabad-news-mrt546481367","type":"story","status":"publish","title_hn":"नजीबाबाद में डीएम-एसपी ने चुनाव व्यवस्थाओं का लिया जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नजीबाबाद में डीएम-एसपी ने चुनाव व्यवस्थाओं का लिया जायजा
विज्ञापन
डीएम और एसपी ने मतदान केंद्र का किया निरीक्षण
नजीबाबाद। डीएम और एसपी ने ब्लॉक प्रमुख नजीबाबाद के चुनाव की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
डीएम उमेश मिश्रा, एसपी डा.धर्मवीर सिंह ने बृहस्पतिवार को नजीबाबाद के ड्वाकरा हॉल पहुंचकर ब्लॉक प्रमुख पद पर नामांकन प्रक्रिया और चुनाव व्यवस्थाओं का जायजा लिया। दोनों अधिकारियों ने एसडीएम परमानंद झा और सीओ गजेंद्र पाल सिंह से मतदान के दौरान बैरिकेटिंग और सुरक्षा की व्यवस्थाओं को पुख्ता रखने के निर्देश दिए। एसपी ने चुनाव में व्यवधान उत्पन्न करने वालों पर पैनी निगाह रखने तथा शरारती तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।
नजीबाबाद ब्लॉक प्रमुख पद के लिए भाजपा प्रत्याशी पूर्व ब्लॉक प्रमुख अवधेश कुमार और निर्दलीय प्रत्याशी स्टोन क्रेशर स्वामी तपराज सिंह के बीच सीधा मुकाबला है। नजीबाबाद ब्लॉक से चुने गए 176 बीडीसी सदस्य प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। फिलहाल दोनों प्रत्याशियों ने अपने पक्ष में अधिक बीडीसी सदस्य होने का दावा किया है।
एसडीएम परमानंद झा और सीओ गजेंद्र पाल सिंह ने 10 जुलाई को प्रात: 11 बजे से अपराह्न तीन बजे तक चुनाव के दौरान मतदान स्थल के आसपास मतदाताओं के अतिरिक्त अन्य का प्रवेश पूर्णत: प्रतिबंधित रखने और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखने की व्यवस्था की है।