फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Divyangjan desirous of cooperation, not kindness: DM

दिव्यांगजन दया के नहीं सहयोग के अभिलाषी : डीएम

Mon, 26 Jun 2023 11:28 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Mon, 26 Jun 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
Divyangjan desirous of cooperation, not kindness: DM
-जिला पूति अधिकारी को दिए दिव्यांगों के परिवार पहचान पत्र बनाने के निर्देश
विज्ञापन

फोटो..
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने सभी विभागों के अधिकारियों को दिव्यांगों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के निर्देश दिए। जिला पूर्ति अधिकारी को दिव्यांगजनों के परिवार पहचान पत्र बनवाकर लाभ देने के निर्देश दिए। डीएम उमेश मिश्रा ने कहा कि दिव्यांगजन दया के नहीं सहयोग के अभिलाषी हैं, वे भी समाज का अभिन्न अंग हैं।
सोमवार को डीएम उमेश मिश्रा की अध्यक्षता में जिला दिव्यांगजन बंधु, जिला अनुश्रवण समिति, स्थानीय स्तरीय समिति एवं विशिष्ट दिव्यांग पहचान पत्र की बैठक आयोजित हुई। जिसमें उन्होंने सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक को निर्देशित किया कि रोडवेज बसों में शासन से दिए दिए दिशा-निर्देशों के अनुरूप दिव्यांगों को यात्रा सुविधा उपलब्ध कराएं। जिला दिव्यांगजन कल्याण अधिकारी को मंदबुद्धि जन के उत्थान एवं दिव्यांगजनों को कानूनी संरक्षक नियुक्त कराने से संबंधित आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक को दिव्यांगों को आत्मनिर्भर बनाने और उनको स्वरोजगार उपलब्ध कराने के लिए प्रशिक्षण और ऋण उपलब्ध कराने के लिए कहा। वहीं मुख्य चिकित्साधिकारी को दिव्यांग और मानसिक रूप से बीमार बच्चों का चिकित्सीय परीक्षण कराते हुए उनके दिव्यांगता प्रमाणपत्र बनाने के लिए निर्देशित किया। जिला दिव्यांग जन कल्याण अधिकारी को दिव्यांग पेंशनरों को शत प्रतिशत रूप से पेंशन सुविधा देने के निर्देश दिए। इस मौके पर परियोजना अधिकारी डूडा शक्ति सरन श्रीवास्तव, जिला दिव्यांगजन कल्याण अधिकारी अजय कुमार, जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय यादव, जिला कार्यक्रम अधिकारी नागेंद्र मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed