फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Divya Pratishtha displayed talent

दिव्यांगों ने दिखाई प्रतिभा

Sat, 02 Feb 2019 11:57 PM IST
Deepak Sharma अमर उजाला ब्यूरो/बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो/बिजनौर Published by: Deepak Sharma Updated Sat, 02 Feb 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
Divya Pratishtha displayed talent
सेंट मेरी स्कूल में दिव्यांग प्रतिभा सम्मेलन के समापन पर विजेताओं को सम्मानित करते अतिथि। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में करुणा समाज सेवा संस्था, कोटद्वार द्वारा आयोजित दिव्यांग सम्मेलन के दूसरे दिन खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं कराई गईं। इस दौरान यूडीआईडी कार्ड की ऑनलाइन सेवा, विकलांगता प्रमाणपत्र के लिए स्वास्थ्य शिविर तथा दिव्यांगों के उत्साहवर्धन एवं स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। 178 दिव्यांगों के स्वास्थ्य की जांच की गई। 124 दिव्यांगजनों के प्रमाणपत्र बनाए गए।  
विज्ञापन

दिव्यांग प्रतिभा सम्मेलन का समापन समारोह सेंट मेरी स्कूल में किया गया। शुभारंभ मुख्य अतिथि मनोज कुमार, अध्यक्ष बिशप जॉन वडक्वेल ने संयुक्त रूप से किया। छात्र-छात्राओं ने प्रार्थना, नृत्य के साथ किया गया। दिव्यांग बच्चों द्वारा समूह नृत्य, समूह गीत, एकल गायन आदि सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इस अवसर पर जिला अस्पताल से आए चिकित्सकों द्वारा चिकित्सा शिविर में विकलांगता प्रमाणपत्र बनाये गये। शिविर में 178 दिव्यांगों के स्वास्थ्य की जांच की गई। संस्थाओं की ओर से आशादीप, दोदराजपुर ने प्रथम तथा प्रेमधाम आश्रम, नजीबाबाद ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर एसीएमओ एसके. निगम द्वारा स्वास्थ्य जागरूकता एवं टीकाकरण की जानकारी दी गई। सम्मेलन में सेंट मेरीज स्कूल, बिजनौर के अध्यापक एवं विद्यार्थियों के अलावा करुणा समाज सेवा संस्था के नरेंद्र सिंह रावत, डा. उपमन्यू, संदीप बिष्ट, रिहान सलमानी, शोहेब अख्तर, डिक्सन जॉन, चंद्रपाल सिंह, सिस्टर जौनी आदि ने सहयोग प्रदान किया।  समापन समारोह के अतिथिगण संयुक्त चिकित्सालय बिजनौर की चिकित्सक टीम, प्रोविंशिल फादर बिजू वडक्केल, सेट मेरी स्कूल के प्रबंधक फादर मैथ्यू जॉन, प्रिंसिपल सिस्टर रिंसी मरिया, संस्था निदेशक फादर पायस फिलिप, सह निदेशक फादर अजो जॉय, महिला समन्वयक सिस्टर जैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed