फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Divisional Commissioner inspected Bijnor Hospital

Bijnor News: मंडलायुक्त ने बिजनौर अस्पताल का किया निरीक्षण

Sun, 18 Oct 2026 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
Divisional Commissioner inspected Bijnor Hospital
बिजनौर। मंडलायुक्त संगीता सिंह ने शनिवार को महात्मा विदुर स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय से संबद्ध पंडित दीनदयाल उपाध्याय चिकित्सालय का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं और विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। इस अस्पताल में प्रतिदिन लगभग 3000 मरीजों की ओपीडी होती है।
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने स्कैन एंड शेयर व्यवस्था की जानकारी ली और उसे प्रभावी ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए। उन्होंने ओपीडी, आईसीयू, ऑपरेशन थिएटर और इमरजेंसी सहित विभिन्न विभागों का निरीक्षण किया। संगीता सिंह ने चिकित्सालय के 200 बेडेड नवीन भवन, नवीन ऑपरेशन थिएटर एवं ओपीडी ब्लॉक का भी भ्रमण किया। उन्होंने आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत स्वास्थ्य सेवाएं शुरू करने पर विशेष बल दिया। मरीजों को आवश्यक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने और विद्युत उपकरणों को अद्यतन बनाए रखने के निर्देश भी दिए गए। संगीता सिंह ने कहा कि सरकार आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने सभी चिकित्सकों एवं संबंधित कर्मचारियों को पूर्ण मनोयोग, निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने को कहा।
विज्ञापन

सेवा संकल्प अभियान के तहत बेसिक और माध्यमिक शिक्षा विभाग ने इंदिरा बाल भवन में विशाल रंगोली बनाई। मुरादाबाद मंडल की मंडलायुक्त ने इस रंगोली का उद्घाटन किया। उन्होंने शिक्षा विभाग की इस रचनात्मक पहल की सराहना की। अधिकारियों ने इसे रचनात्मक गतिविधियों के जरिये अभियान का संदेश जनसामान्य तक पहुंचाने की महत्वपूर्ण पहल बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed