फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Diversion ended, heavy vehicle jammed as soon as it was moving

Bijnor: डायवर्जन खत्म होते ही लगा भीषण जाम, करीब 4 घंटें तक जाम में फंसे रहे लोग

Thu, 28 Jul 2022 12:21 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Thu, 28 Jul 2022 12:21 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में बुधवार सुबह डायवर्जन खत्म होते ही चक्कर रोड पर करीब चार घंटे तक जाम रहा। वाहनों की इस भीड़ में बिजनौर बैराज मार्ग पर एक ट्रक में खराबी आ गई तो दूसरे में तेल खत्म हो गया। जब तक इन वाहनों को सड़क से हटवाया गया तब तक सड़क पर जाम लग गया। यातायात पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद ट्रैफिक को सुचारु कराया।

विज्ञापन
Diversion ended, heavy vehicle jammed as soon as it was moving
कांवड़ यात्रा का डायवर्जन खत्म होते ही बिजनौर में लगा भीषण जाम - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में डायवर्जन खत्म होते ही सड़कों पर भारी वाहनों का दबाव बढ़ गया। शहर की चक्कर रोड करीब चार घंटे तक जाम रही। सड़क पर भारी वाहन और ट्रकों की लंबी कतार लगी रही। पुलिस ने कड़ी मशक्कत करने के बाद ट्रैफिक को सुचारु कराया। वाहनों की भीड़ कम करने के लिए कुछ ट्रकों को मंडावर मार्ग पर भी खड़ा कराया गया।

विज्ञापन


बुधवार सुबह मुरादाबाद से मुजफ्फरनगर और मुजफ्फरनगर से मुरादाबाद की ओर जाने वाले ट्रकों की संख्या काफी थी। यातायात उप निरीक्षक बलराम यादव ने बताया कि कांवड़ यात्रा की वजह से ट्रकों और भारी वाहनों को जहां तहां रोक लिया गया था।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Monkeypox: मेरठ में अलर्ट, मरीज मिलने पर पुणे भेजे जाएंगे सैंपल, शरीर पर दिखें ये निशान तो डॉक्टर को बताएं
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार की सुबह ट्रकों को मुरादाबाद की ओर से बिजनौर की तरफ भेजा गया। जिस वजह से सड़क पर भारी वाहनों का दबाव बढ़ गया। वाहनों की इस भीड़ में बिजनौर बैराज मार्ग पर एक ट्रक में खराबी आ गई। वहीं, एक और वाहन का तेल खत्म हो गया। जब तक इन वाहनों को सड़क से हटवाया गया तब तक सड़क पर जाम लग गया।

पुलिस ने वाहनों का संचालन कराने के लिए ट्रकों की एक लाइन को मंडावर की तरफ मोड़ते हुए खड़ा कराया। वहीं एक-एक लेन को चालू कराया गया। करीब चार घंटे तक चक्कर रोड पर जाम की स्थिति बनी रही। दोपहर तक मार्ग पर ट्रैफिक सुचारु हो पाया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed