फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Disturbances found in the thorns of wheat purchasing center

गेहूं क्रय केंद्र के कांटों में मिली गड़बड़ी

Thu, 01 Apr 2021 11:44 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 01 Apr 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
Disturbances found in the thorns of wheat purchasing center
किरतपुर में गेहूं क्रय केंद्र पर कांटे का निरीक्षण करते एसडीएम। - फोटो : BIJNOR
गेहूं क्रय केंद्र के कांटों में मिली गड़बड़ी
विज्ञापन

किरतपुर। गेहूं क्रय केंद्रों की व्यवस्थाओं की कलई पहले दिन ही खुल गई। एसडीएम की जांच में क्रय केंद्रों पर बिना मोहर के बांट मिले और कांटों के वजन में भी अंतर मिला। एसडीएम ने इस पर नाराजगी जताते हुए कांटों को ठीक कराने के निर्देष दिए।
एसडीएम परमानंद झा ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण कर प्रभारी चिकित्सक डा. ईश्वर आनंद से जानकारी प्राप्त की। इसके बाद एसडीएम किरतपुर मंडी समिति परिसर स्थित सरकारी गेहूं क्रय केंद्र पहुंचे। मंडी में दो गेहूं क्रय केंद्र बने हुए हैं। एसडीएम ने गेहूं क्रय केंद्र के प्रभारी तरुण मलिक से केंद्र के रजिस्टरों का लेखा-जोखा देखा। क्रय केंद्र प्रभारी तरुण मलिक द्वारा कोई विशेष जानकारी नहीं देने पर एसडीएम ने नाराजगी जताते हुए दोनों कांटों का निरीक्षण किया। कांटों पर मोहर नहीं लगी थी तथा कांटों में गड़बड़ी भी मिली। एक कांटे में दो किलो दूसरे कांटे में पांच किलो का अंतर आया। एसडीएम ने नाराजगी जताते हुए कांटे की बांट माप अधिकारी से जांच करने को कहा।
विज्ञापन

एसडीएम ने मंडी परिसर स्थल में बनाए गए मतगणना स्थल का भी निरीक्षण किया। बीडीओ धर्मवीर सिंह से मतदान केंद्रों के बारे में जानकारी प्राप्त की। कोरोना महामारी को देखते हुए सभी ब्लाक कर्मचारियों मंडी परिसर कर्मचारियों एवं स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारियों को मास्क एवं सैनिटाइजर का प्रयोग करने तथा सोशल डिस्टेंसिंग के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed