फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   District will be developed as a hub of organic farming

जैविक खेती के हब के रूप में विकसित होगा जिला

Wed, 08 Jun 2022 11:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jun 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
District will be developed as a hub of organic farming
जैविक खेती के हब के रूप में विकसित होगा जिला
विज्ञापन

बिजनौर। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने जनपद को जैविक खेती एवं खेती को औद्योगिक हब के रूप में विकसित करने का आह्वान किया। उन्होंने जिले के किसानों से जैविक खेती, जैविक व्यवसायीकरण के लिए आगे आने का आह्वान किया। जिला प्रशासन हर संभव सहायता करने के लिए कटिबद्ध है। जिले के आम, सब्जी एवं हर्बल उत्पादों का अच्छा मूल्य उपलब्ध कराने के लिए निर्यातकों व किसानों की वार्ता कराई गई।
डीएम ने बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित आम उत्पादक कृषक क्रेता, निर्यातक समन्वय सम्मेलन की अध्यक्षता करते हुए कहा कि जनपद को कामर्शियल एवं जैविक खेती के हब के रूप में विकसित करने में अपना योगदान दें। स्थानीय जागरूक किसानों को उचित मार्गदर्शन के साथ उनके उत्पादों की मार्केटिंग की भी व्यवस्था करें। कृषि को उद्योग के रूप में विकसित करने तथा उसका विविधीकरण करने का सबसे बड़ा लाभ यह होगा कि कृषि से भारी आमदनी प्राप्त होगी और लोगों का गांव से पलायन भी रुकेगा। स्थानीय किसानों का उचित मार्गदर्शन करते हुए उनके उत्पादों को क्रय के लिए बाजार उपलब्ध कराया जाए, तो बहुत से कृषि उत्पाद स्थानीय एवं विदेशों में विक्रय किए जा सकते हैं।
विज्ञापन

बैठक में आम, सब्जी तथा कृषि उत्पादों के निर्यातक नदीम अहमद ने आम के किसानों को निर्यात करने संबंधी विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई। किसानों की जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए कहा कि जिले में उत्पादित होने वाले आमों का निर्यात करने के लिए वह तैयार हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि यदि जिले का किसान स्वयं निर्यात करना चाहें, तो वह उनके सहयोग और मार्गदर्शन के लिए भी तैयार हैं। इस अवसर पर उप निदेशक कृषि गिरीश चंद, जिला कृषि अधिकारी अवधेश कुमार मिश्रा, जिला उद्यान अधिकारी जितेंद्र कुमार, किसान नेता दिगंबर सिंह व अन्य प्रगतिशील किसान उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभाग उपलब्धियों की बनाएं सूक्ष्म फिल्म
डीएम ने कृषि से संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि अपने विभागों की प्रगति और उपलब्धियों पर आधारित सूक्ष्म फिल्म बनाएं, जिसमें विभागीय योजनाओं के साथ ही उनसे लाभान्वित होने वाले लाभार्थियों की सक्सेज स्टोरी और उनके सुझावों को भी उसमें शामिल करें। ताकि फिल्म दिखाने से आम किसान वर्ग भी प्रेरित हो सकें।

16 जून को आयोजित होगा वृहद कृषि मेला
डीएम ने बताया कि 16 जून को जिले में वृहद स्तर पर कृषि मेला आयोजित होगा। मेले में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के निर्यातकों, कृषि उद्यमियों, वैज्ञानिकों एवं विशेषज्ञों के अलावा जिले के प्रगतिशील किसानों, जैविक किसान समूहों, किसान उत्पादक संगठनों आदि के सदस्यों को आमंत्रित कर उनके विचारों से किसानों अवगत कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed