{"_id":"61e325b2eb8fdb4d714191f6","slug":"district-tops-in-the-division-in-getting-vaccination-bijnor-news-mrt573562413","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीकाकरण कराने में मंडल में जिला टॉप पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीकाकरण कराने में मंडल में जिला टॉप पर
विज्ञापन
बिजनौर में टीकाकरण कराता किशोर।
- फोटो : BIJNOR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीकाकरण कराने में मंडल में जिला टॉप पर
बिजनौर। कोरोना को हराने के लिए टीकाकरण कराने में जिलेवासी मुरादाबाद मंडल में सबसे आगे हैं। जिले का टीकाकरण में मंडल में प्रथम स्थान है। जिले में करीब 93 प्रतिशत टीकाकरण पूरा हो चुका है। टीकाकरण को शत प्रतिशत पूरा करने के लिए अब विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं। सभी जगह पर कोरोना को हराने के लिए टीकाकरण कार्यक्रम एक साथ शुरू किया गया था। टीकाकरण अभियान की शुरुआत जिले में लोगों ने टीकाकरण कराने में बहुत दिलचस्पी दिखाई थी। कैंप में इतनी भीड़ उमड़ती थी कि वैक्सीन खत्म हो जाती थी। बीच में लोगों ने टीकाकरण कराने में लापरवाही बरती थी लेकिन अब फिर से इसकी रफ्तार बढ़ी है।
जिले में टीकाकरण का लक्ष्य 26 लाख 39 हजार 247 लोगों को टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया है। लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 93 प्रतिशत जिलेवासियों को कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण करके प्रतिरक्षित किया जा चुका है। 15 से 18 साल के तो 28 प्रतिशत किशोरों को अब तक वैक्सीन लग चुकी है। किशोरों के लिए स्कूलों और मदरसों में लगातार कैंप लगवाए जा रहे हैं। टीकाकरण प्रतिशत के आधार पर मुरादाबाद मंडल में अब तक सबसे अधिक टीकाकरण बिजनौर में ही हुआ है।
नागरिकों और प्रशासन का सहयोग लाया रंग
टीकाकरण अभियान में तेजी लाने में प्रशासन और नागरिकों दोनों का सहयोग रहा है। नागरिकों ने भी प्रशासन से सहयोग लेकर कैंप लगवाए और लोगों को टीकाकरण के लिए प्रेरित किया। स्वास्थ्य कर्मचारियों ने दीपावली के दिन भी टीकाकरण किया। दिखाई है जागरूकता टीकाकरण अभियान के नोडल अधिकारी डॉ. अशोक कुमार के अनुसार टीकाकरण में जिलेवासियों ने बहुत जागरूकता दिखाई है। टीकाकरण में बिजनौर जिला मुरादाबाद मंडल में सबसे ऊपर है। शत प्रतिशत टीकाकरण कराना भी जिलेवासियों का दायित्व है। सभी शत प्रतिशत टीकाकरण कराने में विभाग का सहयोग करें।