{"_id":"621e65373e0a7b6db909fe30","slug":"district-residents-happy-with-meghna-s-splendid-performance-bijnor-news-mrt5788687191","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेघना के शानदार प्रदर्शन से जिलेवासी खुश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेघना के शानदार प्रदर्शन से जिलेवासी खुश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेघना के शानदार प्रदर्शन से जिलेवासी खुश
कोतवाली देहात(बिजनौर)। भारतीय महिला क्रिकेट टीम विश्व कप से पहले अभ्यास मैचों में शानदार प्रदर्शन कर रही है। मंगलवार को भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज टीम को 81 रन से शिकस्त दी। कोतवाली देहात की बेटी मेघना सिंह ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 2 विकेट हासिल किए और वेस्टइंडीज के शीर्ष क्रम को झकझोर कर रख दिया। मैच में मेघना को बेस्ट बॉलर घोषित किया गया। परिजन मेघना के प्रदर्शन से बेहद खुश हैं।
कोतवाली देहात निवासी विजय वीर सिंह की पुत्री मेघना सिंह वर्तमान में भारतीय महिला क्रिकेट टीम का हिस्सा है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम न्यूजीलैंड में 4 मार्च से शुरू होने वाले विश्वकप से पहले हुए अभ्यास मैचों में भारतीय टीम का प्रदर्शन बेहतरीन रहा है। भारतीय टीम ने पहले रोमांचक मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका की टीम को 2 रन से हराया था। उस मैच में मेघना सिंह ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 9 ओवर में 38 रन देकर एक विकेट प्राप्त किया था। मंगलवार को वेस्टइंडीज के विरुद्ध मेघना सिंह ने फिर से शानदार गेंदबाजी की। मेघना सिंह ने 8 ओवरों में 30 रन देकर दो विकेट प्राप्त किए। मेघना सिंह को मैच का बेस्ट बॉलर घोषित किया गया।
ग्रामीणों ने परिजनों को दीं शुभकामनाएं
मेघना सिंह के शानदार प्रदर्शन पर परिजन बेहद खुश हुए और काफी ग्रामीणों ने मेघना के घर पहुंच कर परिजनों को शुभकामनाएं दीं। मेघना सिंह के दादा प्रेमपाल सिंह ने बताया कि मेघना का खेल निरंतर निखर रहा है। वह चाहते हैं कि मेघना अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करें और विश्व विजेता बनकर न्यूजीलैंड से आए।
विज्ञापन
मैच देखने उठ जाती हूं जल्दी
मेघना की दादी ने बताया कि वह मेघना के मैच देखने के लिए सुबह जल्दी उठती हैं, क्योंकि न्यूजीलैंड के समयानुसार होने वाले मैच भारत में सुबह 6:00 बजे शुरू होते हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि मेघना अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेगी और भारतीय टीम विश्व विजेता बनकर लौटेगी। भारत विश्व कप में अपना पहला मैच 6 मार्च को पाकिस्तान के विरुद्ध खेलेगा।