{"_id":"629fa5d4bbbe3e2c4205d742","slug":"district-panchayat-will-make-multi-level-vehicle-parking-in-the-city-bijnor-news-mrt5919721110","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में जिला पंचायत बनाएगी मल्टी लेवल वाहन पार्किंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में जिला पंचायत बनाएगी मल्टी लेवल वाहन पार्किंग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में जिला पंचायत बनाएगी मल्टी लेवल वाहन पार्किंग
बिजनौर। कवायद परवान चढ़ी तो जिले को एक मल्टी लेवल पार्किंग मिल जाएगी। मल्टी लेवल पार्किंग और मार्केट बनाने के लिए जिला पंचायत ने खाका बनाना शुरू कर दिया है। पार्किंग बन जाने से जाम से निजात मिल जाएगी, वहीं सड़कों पर बेतरतीब खड़े होने वाले वाहनों से भी छुटकारा मिलेगा।
रोडवेज बस स्टैंड के सामने जिला पंचायत की जमीन है। इस जमीन को जिला पंचायत ने बेसिक शिक्षा विभाग को मामूली किराए पर दे रखा था। जिसमें विकलांगों का स्कूल काफी समय तक संचालित हुआ। अब स्कूल दूसरी जगह शिफ्ट हो गया है, जबकि मौके पर भवन खंडहर पड़े हैं। हालांकि इस जमीन पर अभी तक शिक्षा विभाग ही काबिज है। उधर, जिला पंचायत ने बेसिक शिक्षा विभाग से जमीन वापस लेने का मन बनाया है। इतना ही नहीं इस जमीन के उपयोग का खाका भी तैयार किया जा रहा है।
इस जमीन पर खंडहर भवन को तोड़कर मल्टी लेवल पार्किंग बनाए जाने की रूपरेखा तैयार की जा रही है। इससे जिला पंचायत को आमदनी भी होगी और सड़कों के किनारे खड़े होने वाले वाहनों को सुरक्षित ठिकाना भी मिल सकेगा। भूतल और प्रथम तल पर पार्किंग बनाई जाएगी। वहीं दूसरी मंजिल पर मार्केट बनाए जाने की मंशा है।
विज्ञापन
- शहर में नहीं है कोई पार्किंग
शहर की जनसंख्या लगातार बढ़ रही है। बाजार भी बढ़ रहा है। वहीं वाहनों की संख्या में भी तेजी से इजाफा हो रहा है लेकिन शहर में कोई पार्किंग नहीं है। शहर आने वाले लोग अपने वाहनों को सड़क पर यूं ही खड़ा करने को मजबूर होते हैं। कई बार सड़क पर खड़े वाहनों का चालान भी कट जाता है। अब जिला पंचायत ने पार्किंग के निर्माण का बीड़ा उठाया है।
वर्जन:
रोडवेज बस स्टैंड के सामने जिला पंयायत की जमीन है, जिसे शिक्षा विभाग को मामूली किराए पर दिया गया था, अब शिक्षा विभाग भी इसका उपयोग नहीं कर रहा है। इस जमीन को खाली कराकर मल्टी लेवल पार्किंग और मार्केट बनाए जाने की रूपरेखा पर विचार चल रहा है। - श्याम बहादुर शर्मा, एएमए