फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   District panchayat president's seat unreserved, claimant active

जिला पंचायत अध्यक्ष की सीट अनारक्षित, दावेदार सक्रिय

Sat, 13 Feb 2021 12:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Feb 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
District panchayat president's seat unreserved, claimant active
बिजनौर। जिला पंचायत के अध्यक्ष की सीट अनारक्षित होने से चुनाव लड़ने के लिए तमाम दावेदार सक्रिय हो गए हैं और उन्होंने सदस्य के पद पर सीट के लिए हार-जीत का गणित बैठाना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

पिछली बार जिला पंचायत के लिए 57 सदस्यों का चुनाव हुआ था। बिजनौर का सीमा विस्तार होने से इस बार एक नगर पालिका हल्दौर प्रथम खत्म हो गई है। इस बार जिला पंचायत के 56 सदस्यों का ही चुनाव होगा। जिला पंचायत के अध्यक्ष पद की सीट अनारक्षित घोषित होने से अध्यक्ष पद पर बिजनौर से भाजपा विधायक सुचि चौधरी मौसम के पति ऐश्वर्य चौधरी, धामपुर के विधायक अशोक राणा के पुत्र प्रियंकर राणा, डा. वीरबल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष साकेंद्र चौधरी, पूर्व विधायक रुचि वीरा की पुत्री स्वाति समेत कई दिग्गजों की नजर है। तमाम मुस्लिम दावेदार भी भाजपा का दामन थामने की फिराक में हैं।
विज्ञापन

सूत्रों के मुताबिक पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष नसरीन सैफी के पति रफी सैफी भी जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी तक पहुंचने की जुगत में लगे हैं। ये सब दावेदार सदस्य बनने के लिए चुनाव लड़ने के लिए अपनी पसंद की सीट तलाश रहे हैं। माना जा रहा है कि भाजपा खेमे की सीट पहले से ही तय हो चुकी हैं कि वे किस जगह से चुनाव लड़ेंगे। जिला पंचायत का चुनाव समाप्त होने के बाद ही यह तस्वीर साफ होगी कि अध्यक्ष का चुनाव कौन लड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी तक पहुंचने के लिए दावेदारों को सदस्य का चुनाव जीतना जरूरी है। कई चेहरे ऐसे भी हैं जो सदस्य का चुनाव जीतने के बाद अपने पत्ते खोलेंगे। प्रदेश में भाजपा की सरकार है। ऐसे में जिला पंचायत चुनाव में भाजपा की दावेदारी तगड़ी मानी जा रही है। हालांकि भाजपा के बडे़ नेताओं का कहना है कि सदस्य का चुनाव होने के बाद ही अध्यक्ष पद के प्रत्याशी के बारे में निर्णय होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed